गोवर्धन पूजा सनातन धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे श्रद्धालु बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, यह त्योहार हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। 14 नवंबर को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा करने की परंपरा है। ऐसा माना जाता है कि जो भक्त इस दिन श्री कृष्ण की पूजा करते हैं, उन्हें जीवन में कभी कोई समस्या नहीं आती है। ऐसे में सभी को इस दिन विधि-विधान से कान्हा की पूजा करनी चाहिए और गोवर्धन चालीसा का पाठ भी करना चाहिए।