पन्ना जिले के साथ-साथ संपूर्ण मध्य प्रदेश में कांग्रेस में भगदड़ का माहौल लगातार जारी है। कई बड़े नेता कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम चुके हैं। आज कांग्रेस केस शिल्पी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष विमलेश सेन ने कांग्रेस त्याग कर भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने पूर्व खनिज साधन एवं श्रम मंत्री और वर्तमान पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह के आवास में पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। विधायक बृजेंद्र प्रताप ने उन्हें सदस्यता दिलाने के बाद भाजपा का अंग वस्त्र पहनकर स्वागत किया, इस अवसर पर काफी संख्या में भाजपा नेता उपस्थित रहे जिनके द्वारा फूलमालाओं से श्री सेन का स्वागत किया गया। श्री सेन ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में आने का कारण भाजपा की नीतियों से प्रभावित होना बताया है।