पन्ना। लचर स्वास्थ व्यवस्थाओं और लापरवाही की वजह से हमेसा सुर्खियों में रहने वाले पन्ना जिला चिकित्सालय की स्टाप नर्सो का एक और कारनामा सामने आया है। डिलिवरी के बाद पिछले 8 दिनों से असहनीय दर्द से छटपटा रही महिला के अंदर कपड़ा मिलने से हड़कंप मच गया है। दर असल सीजर डिलीवरी के दौरान नर्सो के द्वारा टांके लगा कर कपड़ा अंदर ही छोड़ दिया गया जिससे इन्फेक्षन फैल गया। जानकारी मिलने के बाद सीएमएचओ डॉक्टर व्हीएस उपाध्याय ने टीम गठित कर जांच के निर्देष दिए हैं। फरियादी भरत सिंह ने बताया कि उनकी बहू भारती भट्ट पति रामकुमार भट्ट को प्रसव पीड़ा होने पर अमानगंज अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां से जिला अस्पताल पन्ना रेफर किया गया था। जिला अस्पताल में 3 फरवरी को सीजर डिलीवरी से बच्ची होने के बाद छुट्टी कर दी गई। लेकिन महिला दर्द से छटपटा रही थी और टांके भी पकने लगे। परेशान परिजन महिला को लेकर अमानगंज अस्पताल पहुंचे जहां नर्सिंग आॅफिसर कपड़े का हिस्सा देखकर हैरान रह गईं। बताया गया है कि जिला अस्पताल की नर्षों के द्वारा छोड़ा गया कपड़ा गलने से इंफेक्षन फैलने लगा था। मामले का खुलासा होने के बाद सीएमएचओ से षिकायत की गई। जिनके द्वारा जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है।