पन्ना। नगर के इन्द्रपुरी कॉलोनी के पास स्थित चिटाकुआं मैदान में नारी शक्ति संगम का आयोजन किया गया जिसमें हजारों महिलाओं की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रुप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति आरती सिंह षामिल हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षत डाॅ मीना नामदेव के द्वारा की गई। इस अवसर पर संगठन की महिला पदाधिकारियों के द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया और महिलाओं को जागरुक आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयास की जानकारी दी गई। बताया गया है की संपूर्ण प्रदेश में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। ताकि आजादी के बाद महिलाओं की स्थिति में हुए सुधार की समीक्षा कर जरूरी प्रयास लिए जा सकें और महिलाओं के उत्थान के लिए जरुरी प्रयास हो सकें। विभिन्न प्रकार की समस्याओं से पीड़ित महिलाओं की जानकारी एकत्र कर उनका समाधान किया जा सके। कार्यक्रम में नारी शक्ति संगम जिला संयोजक अमृता खरे, सह संयोजक नीतू शराबी, गौरी अरजरिया, विद्यार्थी परिषद से वसुंधरा सिंह साहित काफी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। कार्यक्रम के व्यवस्थापक देवेंद्र सिंह राजपूत रहे। वीरेन्द्र सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं के आने जाने और भोजन की पूरी व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम दिन में 12 बजे से प्रारंभ होकर षाम लगभग 4 बजे तक चलता रहा।