भगवान जुगल किशोर को पहनाए गए गर्म कपड़े पवित्र नगरी पन्ना में विराजमान बुंदेलखंड के आराध्य भगवान श्री जुगल किशोर को पन्ना का राजा माना जाता है। समय-समय पर उनके विभिन्न पोशाकों में दर्शन होते हैं। इसी प्रकार सर्दी के मौसम में उन्हें गर्म कपड़े पहनाए जाते हैं, जैसा कि एकादशी को भगवान श्री जुगल किशोर को गर्म कपड़ों की पोशाक पहनाई गई। भगवान श्री जुगल किशोर के परम भक्त एवं मंदिर समिति के सदस्य राम अवतार बबलू पाठक में बताया कि यह पोशाक भगवान जुगल किशोर एकादशी से होली की तीज तक धारण करते हैं। उसके बाद उनके वस्त्र बदल दिए जाएंगे। गर्म वस्त्रों की पोशाक में हजारों भक्तों ने अनोखे दर्शन किए और जोरदार जयकारे लगाते रहे। इस संबंध में मंदिर समिति के सदस्य एवं समाज सेवी राम अवतार बबलू पाठक और मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार शर्मा ने क्या कहा आप भी सुनें।