सिंचाई करते समय गन्ने में छुपा बाघ ने किया किसान पर हमला बाल बाल बची जान|

सफारी कर लुफ्त उठाने आने वाले सैलानियों को बाघों के खूब हो रहे दीदार|

संसारपुर बांके गंज मार्ग से गुजर रहे रागीरो और वहां चालकों को सड़क के किनारे घुमते दिखे शेर |

वैसे तो शेर को देखकर सैलानियों की जिप्सियां ​​रुक जाती हैं लेकिन शुक्रवार को एक बाग सैलानियों को देखकर सहमा|

भीरा रोड पर रईस अहमद के प्रतिष्ठान के पास नाला है और वहीं नाले के किनारे यह सांप टायरों के बीच छिपा हुआ था। जिसके बाद वन विभाग के दरोगा रमाकांत को मामले की जानकारी दी गई। वन विभाग की टीम ने इसे भारत का सबसे जहरीला सांप होना बताया। बताया कि सांपों से होने वाली मौतों में सबसे अधिक रसल वाइपर ही जिम्मेदार है। इस सांप में जहर ऐसा होता है जो शरीर में रक्त को थक्का बना देता है

पलियाकलां। शहर की भीरा रोड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाइक रिपेयरिंग दुकान के पास भारत का सबसे जहरीला सांप निकल आया। लोग इसे अजगर बता रहे थे, लेकिन मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सांप को ‘रसेल वाइपर’ बताया।

पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क में वैसे तो बाघ को देखकर सैलानियों की जिप्सियां रुक जाती हैं, लेकिन शुक्रवार को एक बाघ सैलानियों को देखकर ठिठक गया। पेड़ के पीछे से काफी देर तक सैलानियों को ताकता रहा। बाद में झाड़ियों में घुसकर ओझल हो गया।

संसारपुर निवासी नागेश गुप्ता बंटू के गन्ने के खेत में दोनों बच्चे देखे गए। अफवाह उड़ी कि ये बाघ के बच्चे है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर डिप्टी रेंजर संत त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और उन्होंने फिशिंग कैट के बच्चे होने की जानकारी दी। दोनों को गन्ने के खेत में रखवा दिया। उन्होंने बताया कि बिल्ली इसे ले जाएगी। तब तक उन की सुरक्षा के लिए वनकर्मी तैनात कर दिया गया है।

संसारपुर। मैलानी थानाक्षेत्र के संसारपुर गांव में सोमवार सुबह गन्ने के खेत में फिशिंग कैट के दो बच्चे मिले। इन्हें देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।

धनगढ़ी(नेपाल)। सीमा से लगे कंचनपुर जिले की शुक्लाफांटा नगर पालिका के प्रगति महिला सामुदायिक क्षेत्र के जंगल में जंगली सूअर के लिए लगाए गए कुड़के में एक गुलदार फंस गया। बाद में उसे वनकर्मियों ने बचाया।