उत्तरप्रदेश राज्य के कोंच में बजरिया में आयोजित नवलकिशोर रामलीला समिति में रामलीला रंगमंच पर धनुष यज्ञ लीला हुई। आयोजित लीला में धनुष यज्ञ के दौरान बड़े बड़े राजा महाराज भाग लेते हैं लेकिन वह धनुष को तोड़ने की बात तो दूर हिला भी नहीं पाते हैं। जिसके बाद जनक जी की चिंता बढ़ जाती है। इधर भगवान राम गुरु जी की आज्ञा प्राप्त कर धनुष को तोड़ देते हैं।

जालौन के विकासखंड परिसर में चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे जन सामान्य तक योजनाएं, कार्यक्रमों की पहुंच हेतु रणनीति, सुझाव, आदि SWOT टूल्स के आधार पर तय किए गए।

परौसा में रास्तों में अतिक्रमण हो गया।

परौसा ग्राम में टंकी परिसर में जल जमाव है। गेट, दरवाजे, खिड़कियां आदि नही लगे होने के कारण जानवरो को जमवाड़ा रहता है वही पानी की आपूर्ति भी बाधित रहती है।

परौसा ग्राम में सफाई न होने के कारण फेल रही है गंदगी और बीमारियां की आशंका

जालौन में पीली सरसों 6200 rs प्रति क्विंटल का भाव रहा तो बेझर 1750 रुपया प्रति क्विंटल विका। चना 5400 रुपया प्रति क्विंटल, मसूर 5991 रुपया प्रति क्विंटल, मटर 4951 रुपया प्रति क्विंटल विका। वही लाही 5100 रुपया प्रति क्विंटल रहा