अयोध्या जिले के अमानीगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढीली सरैया में नवनिर्मित अस्थाई गौशाला का उद्घाटन वीडियो सुरेंद्र सिंह राणा ने किया है
अयोध्या के मेडिकल कॉलेज को 141 स्टाफ नर्स मिले हैं जिससे अब स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होने की उम्मीद है
कि वर्ष 2024 की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि फिर से बढाकर 12 दिसंबर 2023 कर दिया गया है
श्री राम महोत्सव की तैयारी अयोध्या जिले की रुदौली नगर के अंतर्गत नयागंज मोहल्ले में श्री राम विवाह महोत्सव समिति की बैठक की गई जिसमें 15 से 19 दिसंबर तक होने वाले श्री राम विवाह महोत्सव की रूपरेखा तैयार की गई
श्रीराम एयरपोर्ट के निदेशक विनय कुमार ने कहा की मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम अयोध्या के इतिहास में दर्ज किया जाएगा
हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए अयोध्या जिले की दो केंद्रों को डिबार घोषित किया गया है
अयोध्या में आयोजित होने वाले 42वें रामायण मेला के प्रथम दिन के कार्यक्रमों का पोस्टर विमोचन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सरयू अतिथि गृह में किया। वहीं द्वितीय पोस्टर का विमोचन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने किया। प्रथम पोस्टर में रामायण मेला में होने वाले कार्यक्रम के क्रम में धनुष यज्ञ की एवं द्वितीय पोस्टर में जनक जी के द्वारा कन्यादान की लीला को दर्शाया गया है।
अनएडेड स्कूल एसोसिएशन की शनिवार को हुई मासिक बैठक में स्कूलों के संचालन में आने वाली समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही बदलते सामाजिक परिवेश में प्रशासन व समाज का सहयोग लेने पर चर्चा की गई।
दो दिवसीय 17 वें अयोध्या फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत शनिवार को दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। समारोह में देश-विदेश से पहुंची फिल्मी हस्तियों ने अयोध्या को सिनेमा की दुनिया का उभरता हुआ केंद्र बताया। उसरू स्थित गुरुनानक स्कूल के सभागार में आयोजित समारोह में पहुंचे ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता चार्ल्स थॉमसन ने फिल्म निर्माण के लिहाज से काशी के बाद अयोध्या को तेजी से उभरता हुआ हब बताया।
तारुन थाना क्षेत्र के रामपुर भगन बाजार के सर्राफा व्यवसाई अरुण सोनी के पुत्र आयुष सोनी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया है। शनिवार देर शाम थाना पूराकलंदर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जीवपुर के निकट एक अर्ध निर्मित मकान के पास ग्रामीणों ने शव देखा।
