गोसाईगंज अयोध्या।नगर पंचायत गोसाईगंज सीमा अंतर्गत समस्त स्कूलों के वरिष्ठ अध्यापक व प्रिंसिपल के साथ नगर पंचायत की चेयरमैन श्रीमती विजयलक्ष्मी जायसवाल की अध्यक्षता में बच्चों के सर्वांगीण विकास, स्वास्थ्य सुरक्षा व स्वच्छता के संदर्भ में एक बैठक आहूत की गयी। बैठक का मुख्य उद्देश्य बच्चों में प्रतियोगिता की भावना उत्पन्न करना, नगर को स्वच्छ रखना, उनका स्वास्थ्य परीक्षण, उनकी सुरक्षा तथा सांस्कृतिक व खेलकूद के कार्यक्रम से उनका शारीरिक और मानसिक विकास करना रहा। उक्त बैठक में समस्त सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के प्रधानाध्यापक ने चेयरमैन के इस कदम की सराहना की।
रविवार को दिन में धूप खिली रही, मगर शाम चार बजे के बाद एकाएक बादल छा गए, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। जिले में अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय 85 और शाम को 70 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई। पंतनगर यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सोमवार को बूंदाबांदी के आसार हैं। बूंदाबांदी होने से अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने का पूर्वानुमान है। हालांकि, हल्की धूप भी निकल सकती है। इस दौरान 8-10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। सुबह के समय कोहरा रह सकता है।
बीकापुर अयोध्या। विकास खंड क्षेत्र के रसूलपुर ग्राम पंचायत में सोमवार को आयुष्मान कैंप का आयोजन किया गया। कैंप मे लाभार्थियों का आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाया गया। आयुष्मान भारत योजना के पात्रता सूची में शामिल ग्राम पंचायत के लाभार्थियों द्वारा शिविर में पहुंचकर अपना ऑनलाइन आवेदन कराया गया। आयुष्मान मित्र नवीन पांडे ने बताया कि लाभार्थियों के कम पहुंचने के चलते सिर्फ 25 लाभार्थियों का आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाया जा सका।
मिल्कीपुर, अयोध्या। राम मंदिर के निर्माण के साथ भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में कोई विघ्न ना उत्पन्न हो। इस उद्देश्य से प्राण प्रतिष्ठा के पहले चित्रकूट के संत 84 कोसी परिक्रमा पर निकले हुए हैं। सोमवार को परिक्रमार्थियों का जत्था हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के ढेमा वैश्य पड़ाव पर पहुंचा। जहां ग्रामीणों ने साधुसंतों की सेवा की। चित्रकूट स्थित जानकी कुंड के महंत गोविंद दास ने बताया कि इस परिक्रमा का आयोजन रामकाज के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा निर्विघ्न रूप से पूर्ण करने के लिए भगवान की प्रार्थना के उद्देश्य को लेकर यह आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि वैसे भी वैशाख मास में गर्मी अधिक पड़ती है। इसलिए शीत ऋतु में परिक्रमा का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा में 84 कोसी परिक्रमा की शुरुआत करेंगे।
सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की समझ बढ़ा सकते है। ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? क्या आपके पास भी कोई नन्ही कहानी है? हमें बताइए, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
आवेदन करने के लिए क्लिक करें क्लिक करे <a href='https://docs.google.com/forms/d/13-rG9Am4K8Pv2q97CSP6NzyEyvWhnHupt7SRKIphRGs/edit'> https://docs.google.com/forms/d/13-rG9Am4K8Pv2q97CSP6NzyEyvWhnHupt7SRKIphRGs/edit </a>
लोकतंत्र का उत्सव इन चुनावों ने राजनेताओं और जनता को बहुत से सबक दिये हैं। ऐसे सबक जो केवल चुनावी राजनीति में नहीं बल्कि जीवन के हर पहलू में हमें सीखना जरूरी सा है। ये सबक आज के आज़ाद भारत के समाज को समझने के लिए बेहद जरूरी हैं।
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए... सुनिए हंसी-मज़ाक में डूबे हंसगुल्ले और रिकॉर्ड कीजिए अपने चुटकुले मोबाइल वाणी पर, फोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
कार्यक्रम बदलाव का आगाज़ जेंडर के नाम पर होने वाली हिंसा के खिलाफ 16 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में आपका स्वागत है।लड़कियों के मन में शादी को ले कर उलझन और उत्साह दोनों तरह की भावनायें होती हैं। कई तरह के सवाल भी होते हैं। आईये सुनते हैं इस कड़ी में रेखा की आपबीती।
अयोध्या मोबाइल वाणी के माध्यम से राजीव की डायरी का लेख जरूर सुनना चाहिए इसमें आप लोगों को अच्छे-अच्छे शिक्षा प्राप्त होती हैं जैसा की बच्चों की पहली शिक्षा माता और पिता के ही द्वारा मिलती है मां पिता को चाहिए कि अपने बच्चों को अच्छे शिक्षा दें ताकि वह आगे बढ़ सके बच्चों को ज्यादा घूमने ना दें ज्यादा उसे तरीके से लोगों के पास न जाने दें जो गलत हो हमेशा बच्चों को अपनी निगरानी में ही रखना चाहिए और अच्छे-अच्छे ज्ञान की बातें बताना चाहिए
