आज कल की पीढ़ी के लोग खराब खानपान और जीवनशैली के कारण कब्ज़ की समस्या से बहुत परेशान रहते हैं। अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने की आदत डाल लें तो इससे कब्ज़ से भी आराम मिलता है और मलत्याग की प्रक्रिया आसान हो जाती है। इसलिए अगली बार सुबह सोकर उठते ही चाय या कॉफ़ी की बजाय एक गिलास गर्म पानी पियें और स्वस्थ रहें।
साइनस के कारण कई दिनों तक नाक बंद और सिरदर्द की समस्या बनी रहती है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि सुबह एक गिलास गर्म पानी पीने से साइनस के लक्षणों में असरदार तरीके से कमी आती है और जल्दी आराम मिलता है।
गर्म पानी पीना दर्द से आराम दिलाने में भी सहायक है, खासतौर पर अगर आप पेट संबंधित दर्द से परेशान हैं तो गर्म पानी असरदार तरीके से दर्द को कम करती है। कई बार कम पानी पीने से शरीर की मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं और कई अन्य अंगों में दर्द होने लगता है। ऐसे में गर्म पानी पीने से बहुत जल्दी आराम मिलता है।
पाचन तंत्र के विकार में फायदेमंद धनिया...
कंठ की जलन और उल्टी में लाभदायक धनिया...
बुखार और टीबी में लाभदायक धनिया...
बच्चों की खांसी में धनिया के फायदे...
दस्त में फायदेमंद है लौंग...
अयोध्या।ब्रह्मा कुंड गुरुद्वारा पर बनाए गए टेंट सिटी पर श्रीराम के चरण पादुका का चिह्न स्थापित किया गया है जबकि मोहबरा चौराहे पर सीताजी के चूड़ामणि का चिह्न प्रतीक के रूप में स्थापित किया गया है।अयोध्या में सूर्य का विशेष महत्व है। श्रीराम सूर्यवंशी थे। इसलिए सूर्य स्तंभ और सोलर सिटी के रूप में अयोध्या को विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। स्तंभों के माध्यम से सूर्य की जो महिमा है उसे प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं के मन में श्रद्धा भाव आए इसके लिए सूर्य स्तंभ लग रहे हैं।
तारुन अयोध्याःपरशुराम वर्मा महाविद्यालय तारुन में राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर क्षेत्र के सामाजिक संगठन द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पानी संस्थान द्वारा किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को उनके मानवाधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। इस बार मानवाधिकार दिवस की थीम है स्वतंत्रता, समानता एवं सभी के लिए न्याय । इस थीम पर किशोरियों ने गायन,नृत्य, के माध्यम से हजारों की संख्या में मौजूद किशोरियों और अभिभावको का ध्यान अपनी तरफ आकृष्ट करने का काम किया।चित्रकला प्रतियोगिता,नाटक आदि का भी आयोजन किया गया जिसमे मानवाधिकारों की रक्षा के लिए सभी ने एकजुट होकर कार्य करने का भी संकल्प लिया।
