सोहावल।विकास खंड अंतर्गत ग्राम परानापुर निवासी समाजसेवी व रिटायर्ड शिक्षिका स्व. कलावती के नाती उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अमित दुबे ने अपनी दादी की पुण्य तिथि रविवार को गरीबों में कंबल वितरण कर मनाया। आसपास के गांवो में कंबल वितरण वाहन के साथ जाकर गरीब,असहाय,दिव्यांग जनों सहित वृद्ध लोगो को ठंड से बचाव के लिए लगभग 250 लोगो को कंबल ओढ़ाया।
तारुन अयोध्या: कम्पोजिट विद्यालय रौहारी के पूर्व छात्र कुलदीप यादव ने कम्बाइंट ग्रेजुएट लेवल की परीक्षा उत्तीर्ण कर अतिरिक्त कर सहायक के पद पर चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन किया । उसकी प्रारंभिक शिक्षा एक से आठ तक कंपोजिट विद्यालय रौहारी में हुई है । तत्पश्चात अयोध्या में रहकर तैयारी की। विद्यालय में कुलदीप का अध्यापकों द्वारा सम्मान किया गया। कुलदीप के पिता धनेश्वर यादव किसान एवं भाई अजय यादव ग्राम प्रधान है।
तारुन अयोध्या। बाजार कस्बे में लाल पैथ लैब की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुँच सैकड़ो मरीजो ने होमोग्लोबिन, शुगर,कोल्स्टाल, टाइराइड, कैल्शियम यूरिन,एसिड आदि का स्वास्थ परीक्षण कराया। इस मौके पर पैथ के प्रबंधक ड़ा0 शांतुन मिश्र,व रजीनिश शुक्ला ने बताया आगे और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता रहेगा।
सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की समझ बढ़ा सकते है। ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? क्या आपके पास भी कोई नन्ही कहानी है? हमें बताइए, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
जेंडर हिंसा के खिलाफ चल रहे हमारे इस कार्यक्रम बदलाव का आगाज़ में आज सुनिए यशस्विनी जी को, जो जेंडर आधारित हिंसा पर कानूनी मामलों की जानकार हैं। यशस्विनी जी का कहना है कि अगर हिंसा है तो उसे करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का कड़ा प्रावधान भी है. बस जरूरत है तो... कदम बढ़ाने की!
“यह देश संविधान से चलता है’, यह एक लाइन जो हम हर दूसरे दिन किसी न किसी के मुंह से सुनते ही रहते हैं। सविंधान पर इतनी आस्था के बाद भी देश में संविधानिक मूल्यों की भावनाओं का अभाव है। संविधान के प्रति पैदा हुए इस "अभाव" के भाव के लिए वही लोग जिम्मेदार हैं, जो हर एक बात पर कहते हैं कि यह देश संविधान से चलता है।
सोहावल अयोध्या।सोहावल तहसील प्रांगण में किसानो की ज्वलंत समस्याओं को लेकर एकदिवसीय पंचायत कर भाकियू ने पांच बिंदुओं का ज्ञापन तहसीलदार विनोद कुमार चौधरी को सौंपा है। पंचायत में वरिष्ठ प्रदेश सचिव फरीद अहमद ने कहा किसानों की समस्याओं का हल न निकाला गया तो बड़ा आंदोलन होगा। सोहावल क्षेत्र अंतर्गत छूट्टा जानवरों को अभियान चला करपकड़वाया जाए, शारदा सहायक बड़ी नहर में पानी न आने से किसानों की रवी की फसल की बुवाई नहीं हो पा रही है नहर विभाग से संपर्क कर तत्काल चालू कराया जाए जिससे किसान अपने खेतों की बुवाई कर सके।
गोसाईगंज अयोध्या।गोसाईगंज कस्बे के भीटी तिराहे पर लाखो की लागत से लगा सीसीटीवी कैमरा देखरेख के अभाव में अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है।मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन के साथ- साथ स्थानीय जिम्मेदारानो को भी है लेकिन कैमरा दुरुस्त कराने की कार्रवाई में हर कोई ढीला पड़ा हुआ है।यह हाल तब है जब इसी कैमरे से सहारे कोतवाली पुलिस ने कई लूट का खुलासा भी किया है बावजूद दुरुस्त कराने में कोई आगे नही आ रहा है। कस्बे के लोगों की मांग है कि अबिलम्ब सीसीटीवी कैमरे को दुरुस्त कराया जाय।
मिल्कीपुर, अयोध्या। मिल्कीपुर क्षेत्र के कुचेरा बाजार के निकट स्थित डॉ. लोहिया महिला महाविद्यालय में स्मार्टफोन पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से झूम उठे। बताया गया कि महाविद्यालय में बीएड, बीएससी एवं बीए अन्तिम वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकी छात्राओं को सरकार की ओर से स्मार्टफोन का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राघवेन्द्र मिश्र मुख्य शाखा प्रबंधक सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अपने हाथों से सभी छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया।
अयोध्या।कभी पृथ्वी की अमरावती कही जाने वाली और पवित्र सप्तपुरियों में से एक अयोध्या का गुणगान वेद-पुराण सहित तमाम ग्रंथों में है। मान्यता है कि भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या की रचना स्वयं देवताओं ने की थी और यहीं से महाराज मनु ने पृथ्वी पर मनुष्यों की दुनिया का सृजन किया था।
