गोसाईगंज-गोसाईगंज कस्बे में पंचायत प्रशासन व पुलिस टीम की संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित पालीथिन के खिलाफ अभियान चलाया।अभियान की अगुवाई ईओ इंद्रभान कर रहे थे।अभियान के दौरान टीम ने नगर पंचायत से बस स्टाप तक 30दुकानों से लगभग पांच किलो प्रतिबंधित पालीथिन को जब्त करते हुए जुर्माने के दो हजार रुपये की वसूली भी किया।

रुदौली।परिषदीय विद्यालयों में तैनात 416 रसोइयों को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने मवई शिक्षा क्षेत्र के नेवरा में स्थित बीआरसी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कम्बल वितरित किया।इस मौके पर विधायक ने कहा कि स्कूलों में तैनात रसोईयां माता व बहनें बच्चो को गर्म भोजन बनाकर खिलाती है जो एक प्रकार का पुण्य का काम है।ऐसी माताओं का ख्याल रखना मेरा कार्य है। केंद्र और प्रदेश सरकार ठंड से बचाने के लिए गरीबों, बेसहारा एवं मजदूरी पेशा लोगों को कंबल वितरण का कार्यक्रम चला रही है। हम हर वर्ष रसोइयों को सर्वप्रथम कंबल वितरण करते हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया।इस अवसर पर ब्लाक मवई पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।जहाँ उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच किसानों को मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र यादव ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

अमानीगंज ब्लॉक के घटौली गांव स्थित मां कोटहिन भवानी मंदिर परिसर में 50 गरीब महिलाओं को कंबल वितरित किया गया। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के पुत्र समाज सेवी आलोक चंद्र यादव ने गांव के देवस्थान पर 50 निराश्रित विधवा गरीब महिलाओं को कंबल वितरित किया।

Transcript Unavailable.

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ मटर की फसल में कीट नियंत्रण की जानकारी दे रहे है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

नीमास्त्र (कीटनाशक)बनाने का प्रकृतिक तरीका

हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए...

दोस्तों, भारत के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी एक रिपोर्ट से यह पता चला कि वर्तमान में भारत के करीब 6.57 प्रतिशत गांवों में ही वरिष्ठ माध्यमिक कक्षा 11वीं और 12वीं यानी हायर एजुकेशन के लिए स्कूल हैं। देश के केवल 11 प्रतिशत गांवों में ही 9वीं और 10वीं की पढ़ाई के लिए हाई स्कूल हैं। यदि राज्यवार देखें तो आज भी देश के करीब 10 राज्य ऐसे हैं जहां 15 प्रतिशत से अधिक गांवों में कोई स्कूल नहीं है। शिक्षा में समानता का अधिकार बताने वाले देश के आंकड़े वास्तव में कुछ और ही बयान करते हैं और जहां एक तरफ शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति समाज की प्रगति का संकेत देती है, वहीं लड़कियों की लड़कों तुलना में कम संख्या हमारे समाज पर प्रश्न चिह्न भी लगाती है? वासतव में शायद आजाद देश की नारी शिक्षा के लिए अभी भी पूरी तरह से आजाद नहीं है। तब तक आप हमें बताइए कि * ------क्या सच में हमारे देश की लड़कियाँ पढ़ाई के मामले में आजाद है या अभी भी आजादी लेने लाइन में खड़ी है ? * ------आपके हिसाब से लड़कियाँ की शिक्षा क्यों नहीं ले पा रहीं है ? लड़कियों की शिक्षा क्यों ज़रूरी है ? * ------साथ ही लड़कियाँ की शिक्षा के मसले पर आपको किससे सवाल पूछने चाहिए ? और इसे कैसे बेहतर बनाया जा सकता है ?

मवई, अयोध्या।मवई ब्लाक क्षेत्र के ग्राम जुनेदपुर में एक दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला आयोजित हुआ।मेले में आए 120 पशुओं का चिकित्सकों की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाएं वितरित की गई। मेले में आए पशुपालकों को संबोधित करते हुए पशु चिकित्सक डॉ० आशीष सिंह ने पशुबीमा,खुरपका,मुंहपका,बधियाकरण,पशु बाँझपन,और सभी टीकाकरण की जानकारी देते हुए कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है यहां पशुपालन का विशेष महत्व है तकनीकी के इस युग में भले ही खेती मशीनरी पर आधारित हो गई है किन्तु आज भी खेती में पशुओं का कम योगदान नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान भाई पशुपालन से दुग्ध उत्पादन करके अपनी आय बढ़ाने के साथ ही खेतों में गोबर की खाद का प्रयोग करके उत्पादन लागत कम कर सकते हैं। इससे एक तो मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार होगा दूसरा खेतों में रासायनिक खाद का प्रयोग कम करने से भोजन की थाली विषमुक्त होगी। उन्होंने कहा कि सरकार भी किसानों की आय बढ़ाने के लिए पशुपालन एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है।