फैज़ाबाद मंडी में आज के सब्जी का भाव इस प्रकार रहा
फैज़ाबाद मंडी में आज के फल का भाव इस प्रकार रहा
मवई, अयोध्या।शुभांकर वेल्फेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को राजकीय बालिका इन्टर कालेज रुदौली में बहुमुखी प्रतिभा कार्यक्रम के अंतर्गत लोकतंत्र में मतदान का महत्त्व पर निबंध प्रतियोगिता,पर्यावरण संरक्षण पर निबंध प्रतियोगिता,नशे के दुष्परिणाम पर पोस्टर प्रतियोगिता,नारी सशक्तिकरण पर भाषण प्रतियोगीता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का संचालन श्वेता श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी अन्शिका दिक्षित व तहसीलदार राजेश वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पर्यावरण संरक्षण निबंध प्रतियोगिता मे अक्शा नाज ने प्रथम स्थान,लोकतंत्र मे मतदान पर वैष्णवी चौरसिया ने प्रथम स्थान ,नशा मुक्ति पर अन्जली चौरसिया ने प्रथम स्थान नारी सशक्तिकरण पर अदिबा जहरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज की प्रधानाचार्या आफ़रीन फात्मा ने किया। उपजिलाधिकारी अंशिका दीक्षित ने कहा की शुभांकर वेल्फेयर सोसायटी ने इस कार्यक्रम के माध्यम से लोकतंत्र मे अपना मत व परिवार,समाज के लोगो को कैसे मतदान के लिये प्रेरित करे उस पर व्याखयान दिया और कहा की सोसाइटी का यह प्रयास समाज को एक नई दिशा देगा।
फैज़ाबाद मंडी में आज के किराना सहित अन्य वस्तुओं का भाव इस प्रकार रहा
तारुन अयोध्या। तारुन ब्लाक क्षेत्र के रामराज सिंह जैसराज सिंह पीजी कालेज पारागरीबशाह में रविवार को महाविद्यालय प्रबंधक कृष्ण कुमार सिंह व सपा नेता अरज वर्मा द्वारा स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत विद्यालय के 99वे छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन टैबलेट का समारोह पूर्वक वितरण किया गया। प्रबंधक व सपा नेता के हाथों स्मार्टफोन टेबलेट पाकर छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि आज के कम्प्यूटर युग मे युवाओं के लिए स्मार्टफोन टैबलेट ज्ञानार्जन का मुख्य साधन बन गया हैं। इसके माध्यम से छात्र छात्राये तकनीकी रूप से सक्षम बन सकेंगे।डिजिटल क्रांति की दिशा में स्मार्टफोन एक मजबूत कदम है।इसके माध्यम से बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे।
फैजाबाद मंडी में आज के अनाज का भाव इस प्रकार रहा, फैजाबाद में मंडी का भाव जानने के लिए अयोध्या मोबाइल वाणी को सुनते रहिए।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ जीवदास साहू जैविक विधि से सब्जियों की फसल में कीट एवं रोगों का नियंत्रण की जानकारी दे रहे है । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें...
बुधवार को सहायक चीनी आयुक्त रंजीत कुमार निराला एवं खांडसारी अधिकारी राजेश कुमार उपाध्याय द्वारा सयुक्त रूप से मिल गेट के गन्ना यार्ड का औचक निरीक्षण किया गया तथा सुरक्षा से सम्बंधित जानकारी देते हुए कोहरे से बचाव हेतु रिफ्लेक्टर टेप का प्रयोग करने हेतु जागरूक किया।
एक अंगुल मोटी या 4-6 लम्बी गिलोय को लेकर 400 मि.ली. पानी में उबालें। 100 मि.ली. शेष रहने तक इस उबालें और पिएँ। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है तथा बार-बार होने वाली सर्दी-जुकाम व बुखार नहीं होते।
कुमारगंज तहसीलदार मिल्कीपुर प्रदीप कुमार सिंह ने तहसील क्षेत्र के बिरौली झाम गांव में ठंड से बचाव के लिए पात्र लोगों को कंबल वितरित किया। इस दौरान आपूर्ति निरीक्षक मिल्कीपुर शिरीष कुमार सिन्हा भी उपस्थित रहे ।
