रुदौली तहसील अधिवक्ता के मामले में जाँच दूसरे सर्किल में स्थानांतरित किये जाने व मारपीट के दौरान घायल अधिवक्ता के परिजनों का मेडिकल कराए जाने की मांग का संज्ञान न लेने पर रूदौली बार के अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है।

अयोध्या जनपद के पटरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत जखोली गांव की सोनम प्रजापति ने थाना क्षेत्र के ही ग्लोबल पब्लिक स्कूल के अध्यापक ललित मिश्रा पर वेतन न देने का आरोप लगाया है

अयोध्या केअपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर डीके शर्मा ने जिले में डेंगू के जांच के लिए लिए जा रहे अधिक कीमतों के प्रति नाराजगी जताई है और उन्होंने यह आदेश जारी किया कि अब जिले में डेंगू की जांच की कीमत किसी भी हाल में ₹600 से अधिक नहीं होना चाहिए

फैजाबाद मंडी में आज दिनांक 28 10 2023 को फल का भाव इस प्रकार रहा

फैजाबाद मंडी में आज दिनांक 28 10 2023 को सब्जी का भाव इस प्रकार रहा

तहसील रुदौली के अधिवक्ता अखिलेश अवस्थी का मुकदमा सीओ सर्किल रुदौली से स्थानांतरित किये जाने व मारपीट के दौरान घायल अधिवक्ता की बहन का मेडिकल कराए जाने की मांग को लेकर चल रहा अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन जारी रहा।शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने तहसील प्रांगण में लगातार दूसरे दिन धरना देकर पीड़ित अधिवक्ता को न्याय दिलाने की मांग दोहराई। शुक्रवार को अधिवक्ता अखिलेश कुमार अवस्थी के मामले में जाँच दूसरे सर्किल में स्थानांतरित किये जाने व मारपीट के दौरान घायल अधिवक्ता के परिजनों का मेडिकल कराए जाने को पुलिस व प्रशासन द्वारा की जा रही अनदेखी को गंभीर प्रकरण मानते हुए लगातार दूसरे दिन भी धरना देकर तहसील प्रशासन व पुलिस प्रशासन पर जम कर बरसे।अधिवक्ताओं ने इस मुद्दे में आरपार की लड़ाई लड़ने मन बना लिया है।

भारतीय किसान यूनियन रुदौली तहसील अध्यक्ष रवि शंकर पांडे ने रामू चंद विश्वकर्मा रुदौली ब्लॉक अध्यक्ष व भोला सिंह टाइगर जिला सचिव संघ के साथ अधिवक्ताओं के धरने को समर्थन देते हुए कहा कि अगर अधिवक्ताओं की मांगों को लेकर प्रशासन ने कोई कठोर निर्णय नहीं लिया तो किसान यूनियन आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन और एसडीएम रुदौली की ह़ोगी।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण के अवसर पर मतदाता रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम की शुरुआत हिंदू इंटर कॉलेज में समारोह पूर्वक हुई। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी रुदौली श्रीमती अंशिका दीक्षित व तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा ने उपस्थित जनों को 9 मतदाता पंजीकरण नाम विलोपन वह स्थानांतरण से संबंधित फार्मो के विषय में विस्तार से जानकारी दी अधिकारी अंश का दीक्षित ने कहा कि लोकतंत्र में सब की जिम्मेदारी है की अच्छे व्यक्ति का चुनाव हो और इसके लिए सभी पात्र जनों का मतदाता होना अत्यंत आवश्यक है तभी हम एक स्वस्थ लोकतंत्र की कल्पना कर सकते हैं विद्यालय के शिक्षक आशीष शर्मा ने उप जिलाधिकारी अंशिका दीक्षित व तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा का स्वागत करते हुए कहा की विद्यालय सदैव ऐसे अभियानों में बढ़-चढ़कर प्रतिभा करता रहा है और यह क्रम जारी रहेगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य राम प्रिया शरण सिंह ने कहा कि स्वयं मतदाता बनने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं की जिम्मेदारी है कि अपने आप पड़ोस में लोगों को इस अभियान के विषय में जागरूक भी करें।

अयोध्या जनपद के रुदौली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चंद्रामऊ रसीदपट्टी गांव में शुक्रवार को अपरान्ह गांव के कुछ लोग धान की फसल काटने के बाद पराली को जला रहे थे।इसकी दौरान पराली की आग भड़कने से उठी चिंगारी से गांव के सरफराज व अफजाल के गन्ने के खेत में आग लग गई। हल्ला गुहार सुनकर आए ग्रामीणों ने घटना की सूचना अग्निशमन दस्ते को दी।सूचना मिलते हो मौके पर पहुंचे अग्नि शमन दल के जवानों ने ग्रामीणों के सहयोग से घंटो कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।इस दौरान दोनो किसानों का लगभग 10 बीघा गन्ने की फसल जल कर खाक हो गई। उपजिलाधिकारी अशिंका दीक्षित ने बताया कि हल्का लेखपाल को मौके पर भेजकर आग से हुए नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है।

रुदौली विधायक रामचंद्र यादव शुक्रवार को रुदौली विधानसभा के मवई व रुदौली ब्लाक के 603 परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को समारोहपूर्वक टैबलेट वितरित किया।जिसमे मवई ब्लाक के 122 विद्यालयों के 235 व रुदौली ब्लाक के 368 शिक्षक शामिल हैं। कार्यक्रम का आयोजन रुदौली खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर खैरनपुर व मवई ब्लाक संसाधन केन्द्र नेवरा में हुआ। बेसिक शिक्षा के हर विद्यालयों के विद्यार्थियों की शिक्षा को तकनीकी ज्ञान से जोड़ने की दिशा में लर्निंग रिसोर्स पैकेज के अंतर्गत टैबलेट बितरण का कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामचन्द्र यादव रहे।