Transcript Unavailable.

दीपोत्सव को दिव्य और भव्य बनाने में जुटी योगी सरकार। विभिन्न देशों से आए कलाकार राम कथा पर प्रस्तुत करेंगे वृहद कार्यक्रम।श्रीलंका, नेपाल, सिंगापुर और रूस के दल रामलीला समेत अन्य कार्यक्रम करेंगे प्रस्तुत।

रुदौली कोतवाली के भेलसर चौकी प्रभारी द्रिवेश त्रिवेदी ने सुजागंज रोड बनगावा के पास से सुनील मौर्य पुत्र रामेश्वर मौर्य निवासी हयात नगर को एक चोरी की बैटरी सहित 680 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

श्री राम जानकी रामलीला समिति के द्वारा आयोजित रामलीला का शुभारंभ के अवसर पर पहुंचे भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी एडवोकेट विवेक कुमार वैश्य के द्वारा कार्यक्रम का फीता काटकर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम 27 अक्टूबर से शुरू होकर 4 नवंबर तक चलेगा।

रुदौली क्षेत्र में छुट्टा सांड के आतंक से नगर वासी परेशान हैं।वहीँ ज़िम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं। आवारा सांड के हमले में न्यू कालेज टेलर शकील अंसारी घायल हो गए।श्री अंसारी ने बताया कि वह मस्जिद से नमाज़ अदा कर अपनी दुकान जा रहे थे तभी छुट्टा सांड ने हमला कर दिया जिससे वह घायल हो कर गिर गए।

इस समय अयोध्या जिले में प्याज की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है ₹30 से ₹35 में बिकने वाला प्याज इस समय मंडियों में ₹60 प्रति किलो जबकि बजारों में ₹70 से ₹75 प्रति किलो मिल रहा है

Transcript Unavailable.

उपजिलाधिकारी रूदौली अंशिका दीक्षित ने कोतवाली रुदौली में समाधान दिवस के अवसर पर सुनवाई करते हुए कहा कि भूमि से सम्बन्धित मामले को समाधान के लिये गम्भीरता से प्रयास करना चाहिये।

Transcript Unavailable.

भारतीय किसान यूनियन रुदौली तहसील अध्यक्ष रवि शंकर पांडे ने रामू चंद विश्वकर्मा रुदौली ब्लॉक अध्यक्ष व भोला सिंह टाइगर जिला सचिव संघ के साथ अधिवक्ताओं के धरने को समर्थन देते हुए कहा कि अगर अधिवक्ताओं की मांगों को लेकर प्रशासन ने कोई कठोर निर्णय नहीं लिया तो किसान यूनियन आंदोलन के लिए बाध्य होगी ,जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन और एसडीएम रुदौली की ह़ोगी।