अयोध्या।मथुरा स्थित जय गुरुदेव आश्रम में आयोजित होने जा रहे पांच दिवसीय भंडारा कार्यक्रम को लेकर मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र स्थित इसौलीभारी गांव में जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा के राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चन्द्र की अध्यक्षता में संस्था से जुड़े श्रद्धालुओं एवं भक्त जनों की एक तैयारी बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद्र ने कहा कि यह अनमोल वेशकीमती मनुष्य शरीर हरि का असली मन्दिर है। इसी में जीते जी ईश्वर, खुदा का दर्शन-दीदार किया जा सकता है। इसके लिये वक्त के कामिल, मुर्शिद यानि गुरु की खोज करनी चाहिए। गुरु परमात्मा का प्रकाश है। सभी रूहें, जीवात्मायें सतपुरुष भगवान की हैं।उन्होंने कहा कि बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के उत्तराधिकारी श्रद्धेय पंकज महाराज आने वाली परेशानियों से बचाव और अच्छे समाज का निर्माण व चरित्र उत्थान के लिये शाकाहार अपनाने एवं बुद्धिनाशक नशीली चीजों के परित्याग की अपील बराबर कर रहे हैं। इसी से समाज में खुशहाली आएगी।
रुदौली-अयोध्या। विधायक रामचंद्र यादव ने कृषि विज्ञान केंद्र मसौधा व आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित क्रांतिक बीज वितरण कार्यक्रम में किसानों को बीज बाँटा। विधायक ने 35 किसानों को गेहूँ, सरसों व मसूड़ के बीज वितरित किए। डाक बंगला पर आयोजित कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को फसल की अधिक पैदावार के लिए उपाय भी बताये गये। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ बीपी साहिल, वैज्ञानिक डॉ डीडी सिंह, वैज्ञानिक डॉ राम गोपाल, परिक्षेत्र प्रबंधक राम कुमार व प्रोग्रामर रवि यादव आदि ने किसानों के सवालों का जवाब दिया।
सोहावल। अयोध्या। अमृत विचार। जिले में सक्रिय प्रॉपर्टी डीलरो की कुदृष्टि अब तहसील की मैगो बेल्ट पर जम चुकी है। ग्रहण बन रहे इन प्रापर्टी डीलरो की बक्र दृष्टि अब तक दर्जनों एकड़ की खड़ी आम की बाग निगल चुकी है। प्लाटिंग कर आबादी घोषित कराके यहां बड़ी तेजी के साथ पेड़ों की कटान पिछले करीब दो वर्षो से की जा रही है। स्थिति अब यह है कि मैगो बेल्ट का वजूद ही खतरे में नजर आ रहा है। करीब दो दशक पहले फल पट्टी घोषित प्रदेश के 31 ब्लाको में शामिल सोहावल को भी शामिल किया गया था। यंहा की लगभग 18 किमी की दूरी में स्थापित सलारपुर से लोहियापुल तक की हरी भरी आम की बागो को शासन की ओर से संरक्षित कर काटे जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। उद्यान विभाग की योजनाओं से बागान मालिको को बढ़ावा देने की योजना थी लेकिन आज इसका उलट हो रहा है। उद्यान विभाग इन्हे बिरलीकरण जैसी योजना बताता है इसके नाम पर बन विभाग में अनुमति मिल जाती है और बन माफियाओं का रास्ता आसान हो जाता है। बताते है मुंह मांगी मुराद का चढ़ावा मिल जाय तो भू मालिक से बाग की जमीन एग्रीमेंट करा प्लाटिंग करने वालो को राजस्व मुहाकमा भी आंख मूंद कर इनकी भूमि को आबादी दर्ज करने में कोताही नही बरतता। बागान मालिक राकेश शुक्ला रौनाही राम सिंह मंगलसी कहते है क्षेत्र के कई भू-भाग में पेड़ों को काट कर प्लाटिंग कर बेंच दी गई भूमि पर आज आवास बन चुके है। निमैचा, बेनीपुर ,ढेमवा, सुचित्तागंज, सोहावल चौराहा, चिर्रा, जगनपुर, रौनाही,मुबारक गंज, कांटा, सत्ती चौरा सलारपुर जैसे, हाइवे के किनारे की कई बागो का अब तक सफाया हो चुका है। उपजिला अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव कहते है जांच पड़ताल के बाद धारा 80 आबादी दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जाती है। पेड़ काटने की परमीशन बन विभाग को देना होता है उसे देखना चाहिए । संज्ञान में आई कई शिकायतो पर कार्रवाई भी हुई है आगे भी शिकायत मिली तो कार्रवाई जरूर होगी।
19वें एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर नौकायन में कांस्य पदक जीतने वाले अयोध्या जनपद गोसाईंगंज थाना इलाके के ऊंचेगांव निवासी एबाद अली का सोमवार गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर 2 बजे दून एक्सप्रेस से पहुंचने पर सामाजिक व धार्मिक लोगो के साथ इलाकाई नेताओं और समाजसेवियों ने फूल माला पहना कर स्वागत किया।स्वागत से अभिभूत एबादअली का कहना है कि अब ओलंपिक की तैयारी करेंगे। इसमें भी देश का नाम रोशन करना है।मालूम हो कि चीन में सम्पन्न हुए19वें एशियाई खेलों में एबाद अली ने 26 सितंबर को जियांग शान सेलिंग सेंटर में पुरुषों की आरएसएक्स क्लास फाइनल रेस में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया था। वह भारतीय सेना के इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियर्स विंग में नायब सूबेदार के पद पर तैनात हैं । 29 वर्षीय एबाद अली वर्तमान में भोपाल में तैनात हैं। उन्होंने विंडसर्फिंग स्पर्धा के लिए 2015 से कड़ा प्रशिक्षण लेफ्टिनेंट आशुतोष त्रिपाठी के संरक्षण में शुरू किया और लगातार प्रगति करते गए। उनके छोटे भाई रियासत अली ने बताया कि एबादअली की इस उपलब्धि से पूरे परिवार गांव और इलाके में खुशी का माहौल है। ऐबादअली ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व अपने कोच देते हैं, जिन्होंने ऐसे नौनिहाल को पैदा किया जिसने देश का नाम रोशन कर दिया।
स्वर्गीय बाबू अभिमन्यु सिंह की स्मृति में दो दिवसीय विराट कुश्ती दंगल राजू इंटर कॉलेज टिकरी के प्रांगण में आयोजित हुई।जिसका उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक अभय सिंह ने किया। आयोजक धीरेंद्र कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत स्वागत किया। इस दंगल प्रतियोगिता में भारत कुमार, मंजीत सिंह, शेरे अमृतसर पंजाब, अंतरराष्ट्रीय चैंपियन शंकर थापा,व बसंत थापा काठमांडू नेपाल, राष्ट्रीय चैंपियन मोहम्मद मनीष फकीर बाबा, जावेद गनी,कलियर शरीफ सहारनपुर, अंतरराष्ट्रीय चैंपियन रवि शंकर दास व बाबा बजरंगी दास हनुमानगढ़ी, उत्तर प्रदेश केसरी उत्तम तिवारी, पहलवान नंदिनी नगर गोंडा सुमित विद्यार्थी, दिल्ली महाराष्ट्र केसरी पलविंदर सिंह धीमा कोल्हापुर, मोहम्मद दिलशाद पहलवान जम्मू कश्मीर सहित पहलवानों ने प्रतिभाग किया। जिसके प्रथम दिन में शैतान सिंह पहलवान राजस्थान ने बाबा नागेंद्र दास के कड़े मुकाबले में नागेन्द्र दास विजयी रहे। फैजलगनी सहारनपुर ने मनोज पहलवान राजस्थान को हराया। बाबा रविशंकर दास अयोध्या ने मुन्ना पहलवान गोरखपुर को हराया। सोनू पहलवान दिल्ली को सतेंद्र नवाबगंज में पराजित किया। मोनू पहलवान देहरादून को राजू थापा काठमांडू नेपाल ने चारों खाने चित किया। संचालन उत्तम तिवारी ने किया।
अयोध्या जनपद के खंडासा थाना क्षेत्र अंतर्गत कांजी गांव निवासी बलराम यादव साइकिल से कुमारगंज बाजार सामान खरीदने जा रहे थे तभी अचानक पीछे से बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बलराम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए ग्रामीणों ने इलाज हेतु जिला अस्पताल भिजवाया जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई बलराम यादव के तीन बच्चे हैं और सभी बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं एक बेटी की शादी हो चुकी है वही मां की देखरेख भी बलराम यादव ही करते थे घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है
आज 16 नवंबर को फैज़ाबाद मंडी में अनाज का भाव इस प्रकार रहा
शुभांकर वेल्फेयर सोसायटी एवं मद्य निषेध विभाग अयोध्या के संयुक्त तत्वावधान में कम्पोजिट विद्यालय करीमपुर शिक्षा क्षेत्र रुदौली में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के अन्तर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय मे जूनियर सेक्शन मे निबंध प्रतियोगिता, जूनियर व प्राईमरी सेक्शन मे पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला मद्य निषेध अधिकारी सन्जना सिंह ने बच्चो को नशा न करने की शपथ दिलाई व रैली निकाल कर नशा जागरूकता के नारे लगवाये।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रकाश पाठक द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपनिरिक्षक शेखर नाथ सिंह व इश्हाक़ खान द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कॉल देवता माने जाने वाले यमराज की पूजा दीपावली के तीसरे दिन होती है यह पूजा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी अयोध्या के जामताड़ा घाट पर की गई जिसमें लाखों श्रद्धालु ने पूजा किया और भय मुक्त रहने की कामना की, इस दौरान वहां पर मेला भी लगा।
रेलवे विभाग द्वारा पटरिया के कार्य का मरम्मत को लेकर एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का रूट डायवर्जन किया गया है वह कुछ ट्रेनों को निरस्त भी किया गया है यह रोड डायवर्शन 22 नवंबर से 3 दिसंबर तक रहेगा
