Transcript Unavailable.
कोतवाली रुदौली क्षेत्र के अंतर्गत 4 वर्षीय बच्ची कुढ़ा सादात पर मिली। जो अपना नाम वा पिता का नाम बताने में असक्षम है। भेलसर चौकी प्रभारी द्रिवेश त्रिवेदी द्वारा लोगों से पहचान कराते हुए मिली जानकारी। इन नंबरों पर संपर्क करें। भेलसर चौकी प्रभारी मो _6386357791 उप निरीक्षक शेखर नाथ सिंह मो _7398217081
गाँव और बाजारों में इस प्रकार के उद्योगो की स्थापना से एक ओर जहाँ गरीबों का जीवन स्तर सुधरेगा ,वहीं गावों में रोजगार के अवसर बढ़ने से बेरोजगारी दूर होंगी और शहरों में हो रहा पलायन भी रुकेगा
बीकापुर अयोध्या ।विकासखंड क्षेत्र के पातूपुर ग्राम पंचायत के पंचायत भवन पर बृहस्पतिवार को निशुल्क नेत्र परीक्षण चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। अयोध्या फेकों आई सेंटर द्वारा शिविर में आए नेत्र के मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। सुबह शिविर का शुभारंभ प्रधान प्रतिनिधि एवं समाजसेवी मुकुल आनंद द्वारा किया गया। नेत्र परीक्षण शिविर में 30 ग्रामीणों ने पहुंचकर अपने नेत्र की जांच करवाई तथा सलाह ली। नेत्र परीक्षण के दौरान 6 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए। उन्हें शल्य चिकित्सा के लिए अस्पताल में जाकर आंख का ऑपरेशन करने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में डॉक्टर हर्षित तिवारी और अरुण सिंह ने मरीजों को सलाह दी एवं नेत्र परीक्षण किया।
अयोध्या को विश्व पटल पर बनाने के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है इसी के क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुप्तार घाट से राजघाट तक फोरलेन सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति दे दी है जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा यह मार्ग बनने से साधु संतों को अन्य लोगों को आने-जाने व भीड़ से बचाने का विकल्प होगा साथ ही लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम अयोध्या के चीफ इंजीनियर हरीश बंसल ने मिल्कीपुर खंड क्षेत्र के पलिया में लगे ओटीएस कैंप का औचक निरीक्षण कर लोगों से बातचीत की। टीम द्वारा ब्याज छूट की जानकारी देते हुए पंजीकरण कराने की अपील की गई। ऑन लाइन पंजीकरण कर रसीद दी गई। अधीनस्थ इंजीनियरों से प्रगति पूछी और निर्देशित किया कि पंजीकरण संख्या बढ़ाई जाए। लोगों को ओटीएस की जानकारी देने में तेजी लाई जाए। मिल्कीपुर के अधिशाषी अभियंता सत्य नारायण ने बताया कि मिल्कीपुर खंड में मंगलवार को 80 लोगो ने ओटीएस में पंजीकरण कराया है वही 5 लाख से अधिक की राजस्व वसूली की गई है कैंप में एसडीओ अमित कुमार,अवर अभियन्ता राम चरित्र आदि इंजीनियर मौजूद रहे।
रुदौली।शहर के श्री राम वार्ड के मोहल्ला रामनगर में बीती रात कोतवाली रुदौली पुलिस ने जुआ खेल रहे 11 युवकों के पास से एक लाख पैंसठ हजार 800 सौ रुपए बरामद किया है।जुआ अधिनियम के तहत चौकी प्रभारी भेलसर की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है । कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया मंगलवार की रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूदौली के पीछे जुआ खेलने की सूचना पुलिस को मिली थी।चौकी प्रभारी भेलसर दृवेश द्विवेदी,उप निरीक्षक शेखर राज सिंह, महिला उपनिरीक्षक स्तुति गुप्ता के साथ पुलिस बल ने घेरा बंदी कर जुआ खेल रहे श्री राम वार्ड के मोहल्ला रामनगर कॉलोनी के एक प्लाट पर से सनी गोयल, नव प्रभात, मनीष अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, कुशल अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, उदय राज व कमाल अहमद समेत ग्यारह युवकों को ताश के पत्ते समेत एक लाख पैसठ हजार आठ सौ रुपए के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस को फड़ पर रुपया 50380 व जामा तलासी में रुपया 115420 मिले है। चौकी प्रभारी भेलसर दृवेश द्विवेदी की तहरीर पर जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर किया गया।
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज लखनऊ रेलवे ट्रैक पर एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के लिए प्रयास कर रही है बताया जाता है की यह व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आने से इसकी मौत हुई है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
रौनाही थाना क्षेत्र में एक युवक को डिफेंस में नौकरी दिलाने के नाम पर गोसाईगंज थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति को धन उगाही करते पकड़े जाने का मामला प्रकाश में आया है। बुधवार दोपहर सोहावल ओवर ब्रिज के नीचे अमन निवासी जनपद बाराबंकी से, गोसाईगंज थाना क्षेत्र निवासी गोलू डिफेंस में नौकरी दिलाने के नाम प35000 लिया था। और रकम मेडिकल में पास करने की मांग करते हुए सोहावल ओवर ब्रिज के नीचे अमन को बुलाया था। जो डिफेंस की टोपी जर्सी वह पेंट पहन रखी थी। अमन ने बताया गोलू खुद को डोगरा रेजीमेंट में अधिकारी बचाकर नौकरी दिलाने व मेडिकल पास करने के लिए और पैसे की मांग कर बुलाया था। इस संबंध में कार्यवाहक थाना प्रभारी रौनाही विवेक सिंह ने बताया पीड़ित की ओर से मिली तहरीर पर आरोपी पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
रुदौली।शहर के हिंदू इंटर कॉलेज के वर्ष 1956 में हाईस्कूल व वर्ष 1958 में इंटर के संस्थागत छात्र रहे।रुदौली में प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण करने की वजह से उनका लगाव बना रहा। हिंदी, अंग्रेजी व संस्कृत के विद्वान राम शंकर त्रिपाठी रुदौली की कवि समेलन और कवि गोष्ठी में आना जाना लगा रहा। कवि सत्य देव गुप्त ने कहा कि उनकी पुस्तक वर्तनी,भावना को रंग,चेतना के रंग, स्पंद के रंग, कल्पना के गद्य साहित्य की चर्चा आज भी साहित्यिक जगत में होती है। हिंदू इंटर कॉलेज के प्रवक्ता कामेशमणि पाठक ने कहा कि जीवन के अंतिम चरण में .जीवन बीत गया. में जीवन के अनुभव को तरजीह दी है। को बड़े विस्तार से उतारा है।लायंस क्लब डिस्टिक चेयरमैन समाज सेवी डा निहाल राजा ने कहा की रुदौली में शिक्षा ग्रहण करने की वजह से रुदौली से विशेष लगाव रहा।निधन को साहित्य समाज की बड़ी क्षति बताया।निधन पर देवेंद्र चरण खरे आलोक,अल्हड़ गोंडवी, चंद्रालाल राही, कृष्णा नंद गुप्त क्षितिज,विंध्यवासिनी प्रसाद मिश्र चंचल,प्रवक्ता आशीष शर्मा, ने दुख जताया।
