सर्दी के मौसम में आप देखेंगे कि आपके आस पास घर हो या दफ्तर, हर जगह सर्दी और खांसी से परेशान व्यक्ति मिल ही जाएँगे। हालांकि सामान्य रूप से होने वाली सर्दी से कोई विशेष परेशानी नहीं होती है लेकिन यदि इसका समय पर उपचार न किया जाये तब यह तेज़ सिरदर्द, खराब गले, बलगम जमा होना और नाक के इन्फेक्शन में बदल सकती है। इसलिए सामान्य रूप से होने वाली सर्दी से बचाव के लिए अच्छा होगा कि भली-प्रकार से जरूरत के अनुसार गरम कपड़े पहने जाएँ और जहां तक हो सके घरेलू उपचार जैसे गर्म पानी के गरारे करना, गरम पानी की भाप लेकर भी सर्दी और खांसी को दूर कर सकते हैं।
अयोध्या के पूर्वांचल एक्सप्रेस में पर आज सुबह श्रद्धालुओं की बस ट्रक से टकरा गई ,बस में सवार 40 श्रद्धालु घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया वही साथ श्रद्धालु की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है
मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के करमडांडा गांव में ब्रह्म बाबा देवस्थान पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्रह्म बाबा देवस्थान पर सुबह सुंदरकांड पाठ के उपरांत दोपहर से लेकर देर शाम तक चले विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया।
अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा से पहले 17 दिसंबर को अयोध्या के लगभग 10 मंदिरों से राम विवाह बारात निकलेगी लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है
Transcript Unavailable.
कुमारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गोकुला गांव में तैनात पंचायत सहायिका के बैंक खाते से जीजा बनकर 15 हजार रूपए ठगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पंचायत सहायिका ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही किए जाने की गुहार लगाई है।
Transcript Unavailable.
अयोध्या में सर्दी की तीखी शुरुआत घने कोहरे से हुई। सुबह छाए घने कोहरे के कारण स्कूली बच्चों की दिक्कतें शुरू हो गईं वहीं आवागमन में भी परेशानी आई। राम नगरी में ठंडक ने दस्तक दे दी है। कोहरे की चादर ने पूरे शहर को अपनी आगोश में ले रखा। मंगलवार सुबह से ही रामनगरी में पड़ रहे कोहरे के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए समस्याएं बढ़ रही है। वाहनों को लाइट जला कर चलाना पड़ रहा है। इस साल की ठंड की शुरुआत में पहली बार मंगलवार को रामनगरी में इतना घना कोहरा दिखाई दिया। लोगों को अब ठिठुरन का भी एहसास होने लगा है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिक प्रो अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अभी लगातार कोहरा पड़ता रहेगा।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
