शरीर को गर्माहट देने के लिए विंटर स्पेशल फूड का सेवन करना चाहिए. इसके लिए आप सबसे पहले मौसमी सब्जियों को शामिल करें. इसके अलावा आप हाई प्रोटीन फूड में दूध, पनीर और देसी घी, अंडे को डाइट में शामिल करें. ड्राई फ्रूट और गर्माहट देने वाले मसाले खाने में जरूर मिलाएं. गर्माहट देने वाले घरेलू मसालों में काली मिर्च, दालचीनी, हींग, जायफल, अदरक, लहसून को खाना बनाने में उपयोग कर सकते हैं.

सामान्यतः सर्दियों में स्किन केयर की ज्यादा जरूरत पड़ती है. ऐसे में विंटर स्किन केयर टिप्स को अपनाना चाहिए. नहाने के बाद शरीर को मॉइश्चराइजर करना न भूलें. ठंड के मौसम में नारियल तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

जैसे-जैसे ठंड बढ़ती जाती है शरीर को ज्यादा ऊर्जा की जरूरत पड़ती है। ऐसे में शरीर को ज्यादा भोजन की जरूरत भी महसूस होती है। तो सर्दियों में ठंड से बचने का सबसे सरल तरीका है कि आपको जमकर खाना है। सुबह उठने के बाद नाश्ता आधे घंटे के बाद जरूर करें।ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट और फाइबर फूड जरूर शामिल करें।

कई बार लोग गलत कपड़ों का इस्तेमाल करते हैं. ठंड के मौसम में गर्म कपड़ों के साथ ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जो बाहर की हवा को शरीर तक पहुंचने से रोकते हैं। शरीर को ढ़कने के साथ कान, हाथ और पैरों को भी ठीक कपड़ों से ढकें। अगर बाहर निकलते हैं तो हाथ के दस्ताने और पैरों में ऊनी मोजे जरूर पहनें।

आप सर्दियों के दिनों में बिस्तर छोड़ने से पहले हल्की एक्सरसाइज की आदत डालें।हर इंसान को ठंड के मौसम में बिस्तर छोड़ने से पहले स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करनी चाहिए। इसके अलावा आप उठने के बाद एक जगह खड़े होकर दौड़ने वाली एक्सरसाइज कर सकते हैं। यह आपको शरीर को गर्माहट देती है।बिस्तर से उठने के बाद ठंड से बचाने वाले कपड़े पहनकर ही बाहर निकलें।

सर्दी से बचने के लिए खान-पान और जीवनशैली में कुछ बदलाव जरूरी होते हैं. सर्दियों में ठंड से बचने के लिए गर्माहट देने वाले फूड खाने चाहिए. सर्दी से बचने के घरेलू उपाय आजमाने चाहिए. ठंड लगने से बचने के साथ सर्दी जुकाम से बचने के उपाय भी करने चाहिए. शरीर को गर्म रखने के लिए गर्माहट देने वाले फूड जैसे अदरक, लहसुन, काली मिर्च, अंडे, दूध और घी खाना चाहिए

सर्दी में, विशेषकर कम नमी वाले मौसम में स्किन का ड्राई होना एक आम परेशानी है। सर्दी के मौसम में तेज़ गरम पानी से नहाने से बचना चाहिए जिससे आप स्किन पर होने वाली खुजली से बच सकें। इसके लिए अच्छी तरह से क्रीम या पेट्रोलियम जैली से स्किन को मॉस्चराइज करना चाहिए जिससे आप ड्राई स्किन की परेशानी से बच सकते हैं।

सर्दी में, विशेषकर कम नमी वाले मौसम में स्किन का ड्राई होना एक आम परेशानी है। सर्दी के मौसम में तेज़ गरम पानी से नहाने से बचना चाहिए जिससे आप स्किन पर होने वाली खुजली से बच सकें। इसके लिए अच्छी तरह से क्रीम या पेट्रोलियम जैली से स्किन को मॉस्चराइज करना चाहिए जिससे आप ड्राई स्किन की परेशानी से बच सकते हैं।

निमोनिया की बीमारी का सबसे पहला लक्षण ठंड लगना हो सकता है और यदि इसका उपचार न किया जाये तो यह नुकसानदेह भी हो सकता है। यह बैक्टीरिया से होने वाला इन्फेक्शन है और इसके कारण आपको दूसरी विभिन्न बीमारियाँ भी हो सकती हैं। कुछ स्थितियों में इसका इलाज केवल डॉक्टर को दिखाने भर से और एंटी बायोटिक लेने से भी काम चल जाता है। लेकिन बीमारी के लक्षणों के आधार पर कभी-कभी मरीज को अधिक देखभाल की जरूरत होती है जिसके लिए अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत हो सकती है।

सर्दी के मौसम की सूचना मिलते ही, हम सब कड़ाके की पड़ने वाली ठंड और कोहरे के लिए तैयार होना शुरू कर देते हैं। यही वह समय होता है जब हम अपनी ड्राई स्किन और रोज़ होने वाले फ्लू   से भी परेशान होते हैं और इसी कारण मेहनत से बनाई छुट्टियों की योजना भी धराशायी हो जाती है। यही कारण है कि सर्दियों के मौसम में अधिकतर डॉक्टर क्लीनिक और अस्पताल में सर्दी और खांसी से परेशान मरीजों की संख्या अधिक होती है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आप स्वयं को सर्दी के मौसम में पूरे समय स्वस्थ एवं सुरक्षित  रखें। हालांकि यह काम थोड़ा कठिन अवश्य है, लेकिन फिर भी कुछ तरीके ऐसे हैं जिनकी मदद से आप सामान्य रूप से होने वाली बीमारियों को अपने परिवार से दूर रख सकते हैं।