क्षमता से ज्यादा कुछ भी खाना ओवरइटिंग कहलाता है, जो शरीर में ब्लोटिंग का कारण बनने लगता है। इससे पेट में ऐंठन, एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या बढ़ जाती है। इससे पाचन क्रिया मंद होने लगती है और पेट पर एक्स्ट्रा फैट भी जमा हो जाते हैं। खासतौर पर वे लोग जो लंबे वक्त तक बैठकर काम करते हैं, उन्हें ब्लोटिंग की समस्या अक्सर घेरे रखती है। अगर आप ओवरइटिंग के बाद पेट को डीब्लोट करना चाहती हैं, तो कुछ आसान नुस्खे इसमें आपकी मदद कर सकते हैं।

फैजाबाद मंडी में फल का भाव इस प्रकार से है

फैजाबाद मंडी में सब्जी का भाव इस प्रकार से है

स्कूल में लग गया गेट

अयोध्या के पूरे जिले में धारा 144 की गई लागू

राजीव की डायरी और मंडी भाव

नहर में नहीं आया पानी, पिछड़ रही बोवाई

विकासखंड पूराबाजार के ग्राम पंचायत समाहा कला के पंचायत भवन पर सोमवार को आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के चौपाल मजाक बन कर रह गई। यहां 26 विभागों के अधिकारियों को मौजूद रहना था, पहुंचे महज नौ के। 17 विभागों के अधिकारियों को गैर हाजिर देख नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता का पारा चढ़ गया। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों से जवाब-तलब किया है। 

प्रदेश शासन की ओर से हाल ही में परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल हाजिरी और प्रपत्रों को डिजिटाइजेशन किए जाने को लेकर यूटा की ओर से उठाई गई मांग रंग ला सकती है। लगातार चल रहे शिक्षकों के विरोध के बीच यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन यूटा अयोध्या मंडल के अध्यक्ष बलबीर सिंह ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय को पत्र भेजा था। जिस पर पांच दिसम्बर को केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के अपर सचिव कमल गांधी ने प्रमुख सचिव बुनियादी शिक्षा को पत्र भेज आवश्यक कार्रवाई करने के लिए दिए हैं।

राम1 छोटे पर्दे के रियलिटी शो इंडियन आइडल विजेता ऋषि सिंह रामलला के दरबार में भजन गाएंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने उन्हें 22 जनवरी को रामलला के दरबार में भजन प्रस्तुत करने का आमंत्रण पत्र दिया है। ख्वासपुरा निवासी ऋषि सिंह ने इंडियन आइडल शो का खिताब जीतने के बाद देश भर में अयोध्या का नाम रोशन किया था। उनकी गायकी के फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार ही नहीं बल्कि क्रिकेटर्स भी दीवाने हैं। ऋषि सिंह रविवार को अयोध्या पहुंचे। सर्किट हाउस में नृपेंद्र मिश्र के पुत्र एमएलसी साकेत मिश्रा व विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने ऋषि सिंह को सम्मानित किया। इस दौरान ऋषि ने कहा कि रामलला के दरबार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने भजन की प्रस्तुति देना गौरव की बात है।