तहसील रुदौली के ग्राम सभा रानीमऊ में विधायक रामचंद्र यादव ने खेल मैदान और कूड़ा कचड़ा भवन का लोकार्पण किया है।गर्भवती महिलाओं को ग्राम प्रधान का विधायक ने गोदभराई रस्म अदा की। जानकारी के अनुसार ग्राम रानीमऊ में आधा एकड़ भूमि पर 13 लाख 42 हजार 675 रुपए की लागत से खेल मैदान का निर्माण करवाया गया है।इसी के बगल कूड़ा कचड़ा केंद्र का भी निर्माण 4 लाख 68 हजार रुपए की लागत से निर्माण करवाया गया है।