पंचांग के अनुसार कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ 10 नवंबर को दोपहर में 12 बजकर 35 मिनट से होगा। यह तिथि अगले दिन 11 नवंबर को दोपहर में 1 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। चूंकि धनतेरस का त्योहार प्रदोष काल में मनाने की परंपरा है, इसलिए यह शु्क्रवार को 10 नवंबर को मनाई जाएगी। धनतेरस पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त ========================= धनतेरस के दिन शाम को प्रदोष काल में गणेश, लक्ष्मी और कुबेर देवताजी के पूजा की जाएगी। इस पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 47 से शुरू होगा और यह यह शाम को 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। इस हिसाब से धनतेरस के दिन पूजा के शुभ मुहूर्त की अवधि कुल एक घंटा 56 मिनट की होगी। इसी दौरान यमदीप भी जलाना शुभ होगा।
