विधानसभा रुदौली के सुप्रसिद्ध सिद्धपीठ मां कामाख्या धाम और आसपास स्थित पौराणिक स्थलों का सौंदर्यीकरण का कार्य आखिरकार शुरू हो गया है।तीन जिलों की सीमा आदि गंगा गोमती के तट पर विराजमान माँ कामाख्या धाम से थोड़ी दूरी पर घने जंगलों के बीच स्थित मेधा ऋषि आश्रम के दिन अब बहुर गए है।
