कृषि विभाग के अधिकारी के द्वारा जिला के क्षेत्र में किया गया क्रॉप कटिंग.

Transcript Unavailable.

सिमुलतला प्रवेश परीक्षा में एक्सलेंस कान्वेंट के 15 बच्चों ने पाई सफलता। शेखपुरा।। सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी होते हैं शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एक्सीलेंट कान्वेंट के छात्र छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। एक्सेलेंस कॉन्वेंट बरबीघा से सिमुल्तल्ला आवासीय विधालय प्रिलिमिनरी टेस्ट परीक्षा में शामिल हुए 19 में से 15 बच्चों ने सिमुलतला की प्रवेश परीक्षा में परचम लहराया है। सफल छात्र छात्राओं ने बताया कि कुशल शिक्षकों के मार्गदर्शन में यह सफलता मिल सकी है। एक्सेलेंस कॉन्वेंट ने विगत वर्ष भी सिमुलतला को स्नेहा कुमारी के रूप में बिहार टॉपर भी दिया था। विधालय के निर्देशक शत्रुधन कुमार ने आयोजन की अगुआई करते हुए कहा कि “सफलता कोई जादू से नहीं बल्कि यह पसीने, दृढ़ संकल्प और कठोर परिश्रम से वास्तविक बनते है”जो कि एक्सेलेंस के बच्चों ने साबित कर दिखाया है। विधालय के प्रिंसीपल इंजीनियर पिंकेश आनंद ने बच्चो को बधाई दी तथा आगामी मेन्स परीक्षा के लिए पूरी लगन व मेहनत के साथ तैयारी करने को कहा है। साथ ही साथ असफल बच्चों को ढाँढस देते हुए कहा कि “संयम और परिश्रम मनुष्य के दो सर्वोत्तम चिकित्सक हैं” इसलिये संयमित रहकर निरन्तर प्रयास करते रहें एक दिन सफलता आपकी भी कदम चूमेगी। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले बच्चों में अकास राज,अखंड ज्योति, प्रणव राज, हर्ष राज, गोपाल कुमार,अमृत राज, प्राची सिन्हा, साक्षी कुमारी, निशु कुमारी , अनुराधा कुमारी, माही कुमारी, देवांशी, सोनाली कुमारी, श्रेया लक्ष्मी और दिव्य भारती का नाम शामिल है। प्राचार्य ने समारोह का समापन करते हुए कहा कि इस पुरी सफलता के पीछे पूरे विद्यालय परिवार का एक अथक प्रयास है एवं विद्यालय में इस अभूतपूर्व सफलता से पूरे विद्यालय परिवार में एक ख़ुशी की लहर दौड़ गई है।

चार माह से चला आ रहा अखंड रामायण पाठ कन्या भोज के साथ हुआ समापन। घाटकुसुम्भा ।। डीहकुसुम्भा गांव के दूर्गा मंदिर के प्रांगण में पिछले चार माह से चली आ रही साप्ताहिक अखंड रामायण पाठ का मंगलवार को कन्या भोजन के साथ समापन हो गया। यह रामायण पाठ प्रत्येक महिने के सोमवार तिथि को 24 घंटे का रामायण पाठ होता आ रहा है। जिसका मंगलवार को विधिवत समापन हुआ। वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार सावन माह से रामायण पाठ की शुरुआत होती है और कार्तिक मास के अंतिम सोमवार को हवन पूजन व कन्या भोज के साथ इसका समापन होता है। इस दौरान पूरे गांव के कुमारी कन्याओं को निमंत्रण देकर भोजन कराया जाता है। अखंड रामायण पाठ समिति के टूनटून यादव ने बताया कि सावन माह से डीहकुसुम्भा गांव स्थित दूर्गा मंदिर के स्थान पर गांव के लोगों द्वारा सुख शांति और गांवों मे अमन चैन के लिए अखंड रामायण पाठ चल रहा था। जिसमें अखंड रामायण पाठ के साथ रात को अलग अलग भजन संध्या का आयोजन भी पिछले करीब चार महीने से चल रहा था। पूर्णाहुति के बाद गांव के करीब 500 कन्याओ को भोजन प्रसाद करवाया गया। कन्या भोज के पुनीत कार्य में भाषो पंडित, गुहन ओस्ताद, कौशल महतो श्रवण यादव,अनिल कुमार राय,कनवर लाल, राजेश यादव, सुरेश तांती,अनंत यादव, रामदास यादव, टूनटून यादव, पप्पू यादव सहित कई लोगों ने अपनी सहभागिता निभाई। टूनटून यादव ने यह भी बताया कि 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ विलुप्त होता जा रहा हैं। हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर फिर से इस प्राचीन संस्कृति को आगे बढ़ाया जाए। जिसका परिणाम भी देखने को मिल रहा है। दूर-दूर से लोग रामायण पाठ करने दूर्गा मंदिर पहुंचते हैं। रामायण पाठ का समापन हवन कन्या भोजन और आरती के साथ किया गया। इस दौरान प्रसादी ग्रहण करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

समापन समारोह में विष्णु धाम मंदिर पहुंचे भवन निर्माण मंत्री ने मंदिर निर्माण के लिए दस लाख रुपए का दिया सहयोग। शेखपुरा ।। बरबीघा के सामस गांव स्थित प्रसिद्ध विष्णु धाम मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय महोत्सव सह देवोत्थान मेला के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री डॉ अशोक चौधरी ने विष्णु धाम के प्रति अपनी आस्था जताते हुए एमएलसी फंड से मंदिर के निर्माण में 10 लाख रुपए का सहयोग करने की घोषणा की है ।साथ ही उन्होंने शेखपुरा नगर के गिरिहिंडा पहाड़ पर अवस्थित बाबा कामेश्वर नाथ मंदिर के निर्माण में भी 10 लाख रुपये से सहयोग की घोषणा की। इस मौके पर विधान पार्षद विजय कुमार सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि इस ख्याति प्राप्त विष्णु धाम मंदिर को देश के पर्यटक स्थल का दर्जा दिलाने में आ रही तकनीकी त्रुटियों को दूर करने और राज्य का पर्यटक क्षेत्र घोषित करवाने की दिशा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिल कर बात करेंगे। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि मैं आज जो भी हूं वो बरबीघा की धरती का देन है। इस धरती से बचपन से ही लगाव रहा है और मरते दम तक इस धरती की मिट्टी से जुड़ा रहूंगा। इस मौके पर विष्णुधाम न्यास समिति के सचिव पूर्व मुखिया पंकज सिंह, सामस के उप मुखिया चमन सिंह, नगर परिषद बरबीघा के पूर्व सभापति अजय कुमार, चेवाड़ा नगर पंचायत के सभापति लट्टू यादव, शंभू यादव सहित अन्य मौजूद थे। बता दे की देवोत्थान एकादशी के दिन से विष्णु धाम महोत्सव का आयोजन किया जाता है। पांच दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में धार्मिक काम होते हैं। इसमें रासलीला का मंचन भी किया जाता है। कथावाचकों के द्वारा प्रवचन भी दिया जाता है। इस बीच कार्तिक पूर्णिमा के दिन महोत्सव का समापन होता है। महोत्सव के समापन के दिन कार्तिक पूर्णिमा होने की वजह से भक्तों की भारी भीड़ मंदिर में रही और लोगों ने बड़ी संख्या में भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की।

भारतीय परिवारों में और मंदिरो में सुबह और शाम शंख बजाने का प्रचलन था और है। इस पुरातन सैद्धान्तिक परम्परा को शायद हम भूल गये या उस प्राचीन विज्ञान के रहस्य को भौतिकवाद ने भुला दिया,अब शंख प्रदर्शनीय रह गया। अगर हम रोजाना शंख बजाते है,तो इससे हमें काफी लाभ हो सकता है। शंख बजाने से श्वांस लेने की क्षमता में सुधार होता है। इससे हमारी थायरॉयड ग्रंथियों और स्वरयंत्र का व्यायाम होता है और बोलने से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्याओं को ठीक करने में मदद मिलती है। शंख बजाने से झुर्रियों की परेशानी भी कम हो सकती है। जब हम शंख बजाते हैं,तो हमारे चेहरे की मांसपेशियां में खिंचाव आता है,जिससे झुर्रियां घटती हैं। शंख में सौ प्रतिशत कैल्शियम होता है। रात को शंख में पानी भरकर रखें और सुबह उसे अपनी त्वचा पर मालिश करें। इससे त्वचा संबंधी रोग दूर हो जाएंगे। शंख बजने से तनाव भी दूर हो जाते है, जो लोग ज्यादा तनाव में रहते हैं, उनको शंख जरुर बजाना चाहिए। क्योंकि शंख बजाते समय दिमाग से सारे विकार चले जाते है। शंख बजाने से घर के अंदर आने वाली नकारात्मक शक्तियां भी दूर रहती है। जिन घरों में शंख बताया जाता है,वहां कभी नकारात्मकता नहीं आती है। शंख बजाने से दिल के दौरे से भी बच सकते है। नियमित रूप से शंख बजाने वाले को कभी हार्ट अटैक नहीं होता है। शंख बजाने से सारे ब्लॉकेज खुल जाते हैं। इसी तरह बार-बार सांस भरकर छोडऩे से फेंफड़े भी स्वस्थ्य रहते हैं। शंख बजाने से योग की तीन क्रियाएं एक साथ होती है :- कुम्भक,रेचक,प्राणायाम। शंख की आकृति और पृथ्वी की संरचना समान है नासा के अनुसार शंख बजाने से खगोलीय ऊर्जा का उत्सर्जन होता है जो जीवाणु का नाश कर लोगो को ऊर्जा व शक्ति का संचार करता है। शंख बजाने से चेहरे,श्वसन प्रणाली,श्रवण तंत्र तथा फेफड़ों की बहुत बढ़िया एक्सरसाइज होती है। जिन लोगों को सांस संबधी समस्याएं है,उन्हें शंख बजाने से छुटकारा मिल सकता है। हर रोज शंख बजाने वाले लोगों को गले और फेफड़ों के रोग नहीं होते। इससे स्मरण शक्ति भी बढ़ती है। वैज्ञानिक मानते हैं कि शंख फूंकने से उसकी ध्वनि जहां तक जाती है,वहां तक के अनेक बीमारियों के कीटाणु ध्वनि-स्पंदन से मूर्छित हो जाते हैं या नष्ट हो जाते हैं। यदि रोज शंख बजाया जाए तो वातावरण कीटाणुओं से मुक्त हो सकता है। बर्लिन विश्वविद्यालय ने शंखध्वनि पर अनुसंधान कर यह पाया कि इसकी तरंगें बैक्टीरिया तथा अन्य रोगाणुओं को नष्ट करने के लिए उत्तम व सस्ती औषधि हैं। रोजाना सुबह-शाम शंख बजाने से वायुमंडल कीटाणुओं से मुक्त हो जाता है। इसीलिए सुबह-शाम शंख बजाने की परंपरा है। शंख में कैल्शियम,गंधक और फास्फोरस काफी मात्रा में पाए जाते हैं। यह तत्व हड्डियों को मजबूत करने के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इसलिए शंख में रखें पानी के सेवन करें। इससे दांतो को भी फायदा मिलता है।

डीएलएसए द्वारा मनाया गया संविधान दिवस,ली गई शपथ। शेखपुरा।। माननीय जिला जज दिग्विजय कुमार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेखपुरा द्वारा रविवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री सितेश कुमार ने बताया कि रविवार को एडीआर भवन में जिला जज और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष दिग्विजय कुमार ने सभी सम्मानित न्यायधीशों, न्यायालय कर्मियों और सुरक्षाकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने के लिए शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा की तरफ से इस संविधान को अपनाया गया था। 26 नवंबर 1950 को इसे लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ पूर्ण रूप से लागू किया गया। उन्होंने कहा कि संविधान भारत को एक संप्रभु,समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक तथा समाजवादी गणराज्य घोषित करता है और सभी नागरिकों को न्याय, स्वतंत्रता तथा समानता का अवसर प्रदान करता है। संविधान की यह भावना, हमारे देश की मूल भावना है, जो दुनिया में लोकतंत्र की जननी रहा है। उन्होंने कहा कि हम सब का विधिक दायित्व है कि संविधान के आत्मा के विपरीत कोई कार्य न करें। इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा नवोदय विद्यालय में भी कार्यक्रम आयोजित कर वहां के शिक्षक एवं बच्चों को संविधान के प्रस्तावना का संकल्प दिलाया गया।

लोजपा के स्थापना दिवस पर पटना चलने का किया आह्वान। शेखपुरा।। पटना के बापू सभागार में प्रस्तावित लोक जनशक्ति पार्टी की 24वां स्थापना दिवस 28 नवम्बर को भव्य व सफलता पूर्वक मनाने को लेकर लोजपा नेता जोर शोर से लगे हुए हैं। इसको लेकर रविवार को लोजपा जिलाध्यक्ष इमाम गजाली की अगुवाई में लोजपा नेता व कार्यकर्ता अभियान चलाकर प्रस्तावित स्थापना समारोह मे एकजूट कर पटना चलने के लिए कार्यकर्ता से अपील किया। उन्होंने कहा कि शेखपुरा विधानसभा से करीब 5 सौ कार्यकर्ता पटना जाएंगे, इसके लिए बस व चारपहिया वाहन का इंतजाम किया गया है। जो 28 नवम्बर को चेवाङा अंबेडकर चौक से सुबह 6 बजे और शेखपुरा स्टेशन रोड स्थित शौकत मंजिल से सुबह 6:15 में पटना के लिए रवाना होगा। उन्होंने कहा कि 28 नवंबर को लोजपा रामविलास की पार्टी के 23 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पटना के बाबू सभागार में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में वे जिले से हजारों की संख्या में पार्टी के लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन लोजपा के सुप्रीमों चिराग पासवान के नेतृत्व में होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का संकल्प बिहार फस्ट बिहारी फस्ट है। इसी संकल्प के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.