शेखपुरा। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय निःशक्तता एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता 8 जनवरी 2024 को शहर के अभ्यास मिडिल स्कूल में आयोजित होगी। इसके लिए आप जिला खेल कार्यालय दल्लू मोङ शेखपुरा से फार्म लेकर 7 जनवरी 2024 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए वरीय उपसमाहर्ता अर्चना कुमारी ने बताया कि इसमें शारीरिक दिव्यांग, मंद बुद्धि, दृष्टिहीन बहरा व गूंगा कोटि के पांच-पांच बालक व बालिकाएं शामिल होंगी। उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह दिया जायेगा।

शेखपुरा।। बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष व बिहार सरकार के मंत्री डॉ चक्रपाणि हिमांशु बुधवार को शेखपुरा के सर्किट हाउस पहुंचे। जहां राजद युवा जिलाध्यक्ष विनय यादव की अगुवाई में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान विनय यादव ने उन्हें फूल माला पहनाकर और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह,सोनू साव, श्री निवास सहित कई लोग शामिल थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

शेखपुरा।। जिले में इस वर्ष प्रयाप्त मात्रा में बारिश नहीं होने के कारण इसका असर असिंचित फसलों पर साफ दिखाई दे रहा था। किसान फसलों को देखकर काफी चिंतित नजर आ रहे थे ।लेकिन पिछले कुछ दिनों से ठंड बढ़ने और कोहरा छाये रहने से फसलों पर पानी की बूंदे भी जमने लगी है। जिसके कारण फसलों में भी फायदा दिखाई देने लगा है। जिसके कारण किसान भी खुश नजर आ रहे हैं। किसानों ने बताया कि रबी की फसलों में ओस की बूंदे आने से सिंचित और असिंचित फसलों में बहुत अच्छा फायदा हो रहा है। जिसके कारण फसलों में उपज अच्छी होने की संभावना बनी है। कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि अगर ओस लगातार गिरती रहीं तो चना, सरसों व गेहूं की फसल को लाभ मिलेगा। इस बार कम बारिश के कारण रबी की फसलें अधिक सिंचाई चाह रही है। ठंड पर्याप्त नहीं होने से फसल की ग्रोथ रूकी हुई थीं लेकिन अब ओस का असर देखने को मिल रहा है। कृषि विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि मौसम में आए बदलाव के बाद अब ठंड बढ़ने के साथ रात में ओस गिरने लगी है। जिसका असर फसलों को मिल रहा है। यह ओस सीधे पौधों पर गिरती है और तना से खिसक कर पौधों की जड़ों तक चली जाती है। ओस की नमी से फसल का रंग रूप बदल रहा है। अगर लगातार ओस का सहारा फसलों को मिला तो निश्चित ग्रोथ बढ़ेगी उत्पादन भी ठीक होगा। चना, सरसों व गेहूं की फसल को लाभ मिलेगा। ठंडा मौसम होने से सभी फसलों को अच्छा लाभ होगा। रबी सीजन की फसलें गेंहूं, जौ, चना, सरसों, मटर, मसूर तथा पालक, मेथी, धनिया, मूली, गाजर, गोभी आदि फसलें ठंडे मौसम की फसलें हैं। सर्द मौसम व कम तापमान से इनमें ज्यादा ग्रोथ व वृद्धि होती है। पिछले कुछ दिनों से ठंडी हवाएं चलने से तापमान में आई गिरावट तथा सर्दी बढ़ने के कारण सभी फसलों पर अनुकूल प्रभाव दिखाई देने लगा है। दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह तक तापमान औसत से ज्यादा होने से कम सर्दी के कारण फसलों में वृद्धि कम हो रहा था। अब तापमान गिरने से तथा ठंड बढ़ने से गेंहू, जौ, सरसों तथा तिलहनी फसलें व सब्जियां लहराने लगी हैं। कृषि विशेषज्ञों ने बताया की गेंहू फसल जिले तथा प्रदेश की मुख्य रबी फसल है। गेंहूं फसल को अच्छे फुटाव व बढ़ाव के लिए कम तापमान व ठंडा मौसम अनुकूल रहता है। गेंहू फसल पर पाले व शीत लहर का कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता। अत: अब ठंड बढ़ने से गेंहू आदि फसलों में ज्यादा वृद्धि व फुटाव से इनकी पैदावार में बढ़ोतरी की उम्मीद जगी है। सरसों फसल में भी ठंडे मौसम में सखाएं, फूल व फलियां अधिक बनने से इनकी उपज भी बढ़ेगी। कृषि विशेषज्ञों ने कहा कि किसान फसलों में इस समय आवश्यकता अनुसार सिचाई करें। आगामी दिनों में यदि पाला जमने की संभावना लगे तो सरसों तथा सब्जियों में भी हल्की सिचाई करें ताकि इनका पाले से बचाव हो सके।

Transcript Unavailable.

Happy new year 2024

कृषि कर्मियों को दिया गया डिजिटल क्राप सर्वे योजना का प्रशिक्षण, किसानों को होगा फायदा। शेखपुरा ।। डिजिटल क्रॉप सर्वे योजना अब जिले में जल्द ही किसानों की सारी समस्या का समाधान करेगी। इसको लेकर शुक्रवार को को जिला संयुक्त कृषि कार्यालय शेखपुरा में डिजिटल क्रॉप सर्वे का प्रशिक्षण किसान सलाहकारों, कृषि समन्वयकों एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी को पटना से आए सहायक निदेशक, कृषि अभियंत्रण अजय कुमार झा के द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के अवसर पर प्रोग्रामर अभिषेक आनंद,उप परियोजना निदेशक त्रिपुरारी शर्मा, राजस्व अधिकारी मयंक अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित हुए। डिजिटल क्रॉप सर्वे योजना से खेत में बोई जाने वाली फसलों व क्षेत्रफल की अब सटीक जानकारी मिल सकेगी। जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे का पायलट प्रोजेक्ट विभिन्न गांवों में शुरू किया जा रहा है। डिजिटल सर्वे से घर बैठे खेत में बोई गई फसल की रिपोर्ट लगाने की मनमानी पर भी अंकुश लगेगा। मूल्य समर्थन योजना में उत्पाद की बिक्री के लिए राजस्व से सत्यापन की जरूरत से मुक्ति मिलेगी साथ ही कृषि बीमा, कृषि ऋण आदि में किसानों को सहूलियत मिलेगी। क्रॉप सर्वे मैनुअल होने से फर्जीवाड़ा की शिकायतें आती रहती हैं। सरकार ने किसानों को योजनाओं का सही लाभ मिले इसके लिए गुणवत्तापूर्ण डिजिटल सर्वे की कार्य योजना लागू किया है। डिजिटल सर्वे में लेखपालों के साथ कृषि विभाग के तकनीकी सहायक वर्ग को प्रशिक्षण दिया गया है। डिजिटल क्रॉप रिकॉर्ड राजस्व व कृषि विभाग के पास रहेगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप परियोजना निदेशक त्रिपुरारी शर्मा ने बताया कि डिजिटल क्रॉप सर्वे से किसानों को बहुत जरूरी लाभ मिलेंगे। इनमें किसानों को कृषि उपज बेचने के लिए अब अपने दस्तावेजों का बार बार सत्यापन कराने से मुक्ति मिल जाएगी। इसके साथ ही फसल से जुड़ी सारी अहम जानकारी भी किसानों को एक जगह मिल जाएगी। इससे किसानों को अपनी उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचना आसान हो जायेगा। इसके अलावा फसल को नुकसान होने की स्थिति में किसान को वास्तविक क्षति का मुआवजा मिलना भी आसान होगा। साथ ही सरकार को यह पता होगा कि किस किसान ने किस खेत में कौन सी फसल लगाई है। ऐसे में किसानों को फसल से संबंधी कोई भी सलाह आसानी से मिल जाएगी।

चेवाड़ा (शेखपुरा) अंबेडकर भवन में वृहस्पतिवार को बीएलओ के साथ एक बैठक का किया गया आयोजन. इस बात की जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि जिले के बरिये अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीएलओ को जानकारी दिया गया पीएसी एवं डीएसी पर चर्चा किया गया. वही मतदाता सूची की विभिन्न गड़बड़ियों को ठीक करने का निर्देश दिया गया. इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार,सब इलेक्शन ऑफिसर संतोष कुमार इत्यादि लोग थे.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शेखपुरा भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए अयोध्या से सभी को न्योता देने के लिए भेजे गये अक्षत कलश बुधवार को अगविल गांव पहुंचा। जहां श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के निमित अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश यात्रा का गांव भ्रमण कराया गया। इस दौरान लोगों ने अक्षत कलश का स्वागत कर महाआरती की। पूजित अक्षत कलश जब गांव पहुंचा जहां बङी संख्या में लोगों ने दर्शन किया। इस दौरान जय श्री राम के नारों से गांव गूंज उठा।इस यात्रा में डॉ सुनील शंभू, श्याम सुंदर शर्मा, अमीत कुमार, दीनानाथ, उमाशंकर, दिलीप सहित पूरे गांव के लोग शामिल थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के 98 वीं स्थापना दिवस समारोह चेवाड़ा प्रखंड के आजाद मैदान के बगल समुदाय भवन चेवाड़ा में का० जयराम मांझी के अध्यक्षता में हुआ सम्पन्न. चेवाड़ा ( शेखपुरा) भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के 98 वीं स्थापना दिवस समारोह चेवाड़ा प्रखंड के आजाद मैदान के बगल समुदाय भवन चेवाड़ा में का० जयराम मांझी के अध्यक्षता में हुआ सम्पन्न. समारोह को संबोधित करते हुए सीपीआई के राज्य कार्यकारिणी सदस्य सह जिला सचिव प्रभात कुमार पाण्डेय ने लोगों को संबोधित करते हुए विशेष बातों की चर्चा भी की गई तथा उन्होंने काहे कि 31 दिसम्बर को शेखपुरा के कार्यानंद शर्मा भवन स्टेशन रोड में पार्टी का जिला स्तरीय स्थापना दिवस समारोह मनाया जाएगा जिसमें सीपीआई के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर भाग लेंगे.समारोह में रामाशीष मांझी, लक्ष्मण दास, अंजनी कुमारी रघु मांझी, रमाराम, सुगिया देवी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

जनता दल सेक्युलर पार्टी ने बिहार में भी अपनी पार्टी को विस्तार कर रही है। जहां जनता दल सेक्युलर के प्रदेश अध्यक्ष हलधर कांत मिश्रा ने पार्टी की ओर से विश्वास जताते हुए माफो गांव निवासी दिनेश कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हलधर कांत मिश्रा,प्रदेश महामंत्री राणा विश्वास सिंह, महामंत्री मुन्ना केशरी ने कुशल व्यवहार, दृढ़ इच्छाशक्ति एवं शेखपुरा में पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा है। साथ हीं उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में पार्टी में मजबूती आएगी। वहीं जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर दिनेश कुमार सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष हलधर कांत मिश्रा को शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष ने जो मुझे दायित्व सौंपा है। मैं इस दायित्व को पूरा निभाऊंगा। वहीं दिनेश कुमार सिंह को जिला अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।