शेखपुरा।। छात्रों को वैज्ञानिक गतिविधियों के लिए उत्साहित करने के लिए शुरू की गई मोबाइल विज्ञान प्रदर्शनी वैन शुक्रवार को जवाहर नवोदय विद्यालय शेखपुरा पहुंची। जहां तीन दिनों तक रहकर बच्चों को विज्ञान के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर साइंस विभाग के प्रभारी संजय कुमार,रंजन कुमार,राजीव दत्ता और कादंबरी ने बच्चों को विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इस मौके पर उपस्थित बच्चों को विज्ञान के प्रति जानकारी दी गई। स्कूल के प्रिसीपल विनय कुमार ने बच्चों को वैज्ञानिक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया और वैज्ञानिकों की विभिन्न खोजों की जानकारी दी। इस मौके पर प्राचार्य विनय कुमार, संजय कुमार,रंजन कुमार, राजीव दत्ता और कादंबरी सहित कई शिक्षक मौजूद थे।