बायसी पंचायत के वार्ड नंबर 12 निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सह जनवितरण प्रणाली विक्रेता धनंजय मेहता के द्वारा कंबल वितरण किया गया। इस दौरान वृद्ध, निःसहाय, विधवा को कंबल प्रदान किया गया। धनंजय कुमार मेहता ने कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने बताया कि ठंड के मौसम में कंबल वितरण कर असहायों की मदद की है। गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। इस मौके पर स्थानीय लोग मौजूद थे।