सुपौल : फकीरना चौक के एनएच 106 पर बाइक से गिरकर जेई गंभीर रूप से घायल करजाइन थाना क्षेत्र के फकीरना के पास एनएच 106 पर एक बाइक चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायल युवक सर्व अभियान के जेई बताया जा रहा है। बताया जाता है कि घायल युवक की पहचान सफी अहमद ( 45) के रूप में की गई है। वह सर्व अभियान के जेई पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार को वह बसंतपुर से ड्यूटी कर वापस अपना कार्यालय लौट रहे थे। इसी क्रम में फकीरना के पास अचानक चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिस कारण वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायल का उपचार चल रहा है। करजाइन थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।