Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिला सम्पत्ति अधिकार विषय पर कुछ लोगों का कहना है कि यदि महिलाएं अपने ससुराल पक्ष से सक्षम हैं तो उनको अपने पिता की संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलनी चाहिए।हिस्सा लेने पर भाई-बहन का रिश्ता बिगड़ सकता है और मायके जाने पर आदर - सत्कार या आवभगत होता है, वो नही हो पाएगा। इसलिए वो मायके में हिस्सा नहीं लेना चाहती हैं। यह लोगों की राय ,सोच और कहना है।महिलाएं ज्यादातर खेतों में काम करती नजर आती हैं। महिलाओं को कृषि से जोड़ने के लिए तथा उन्हें अच्छा उत्पादन देने के लिए प्रशिक्षण देना आवश्यक है। उन्हें कृषि कार्य का ज्ञान होना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पिंकी सिंह से साक्षात्कार लिया। पिंकी सिंह ने बताया कि पैतृक सम्पत्ति में बेटी को अधिकार मिलना जरुरी है। भाई ख़ुशी से बहन को भूमि अधिकार नही देना चाहते हैं। ससुराल में भूमि में अधिकार जरूर मिलना चाहिए। शिक्षा हर इंसान के लिए जरुरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि घर को सजाने वाली गृहिणी होती हैं, अगर वे पीछे रह जाती हैं, तो परिवार कैसे चलेगा?यह महत्वपूर्ण है कि महिलाओं को भी समाज में सम्मान और विश्वास मिले और उनको महत्व दिया जाए। पुरुषों के पास आय के कई स्रोत हैं। कुछ महिलाएं हैं जो आत्मनिर्भर हैं और कुछ महिलाएंदूसरों पर निर्भर हैं । यदि महिलाओं को थोड़ी सी भूमि में अधिकार मिल जाएगा तो वो कुछ कर के एटीएम , निर्भर बन पाएंगी।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दीदी से साक्षात्कार लिया।दीदी ने बताया कि महिलाओं के साथ समानता का व्यवहार होना चाहिए। बहुत सारी चीजें है जिनसे महिलाएं वंचित हैं। महिलाएं पुरुष से पूछे बिना परिवार में कुछ बोल भी नही सकती है। पुरुषों के समान महिलाओं को भी अधिकार मिलना चाहिए। जैसे पुरुषों को सम्पत्ति और खेत में अधिकार मिलता है वैसे ही महिलाओं को भी अधिकार मिलना चाहिए
