उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवकला से बातचीत की। शिवकला का कहना है कि महिलायें अगर शिक्षित होंगी तो उन्हें भविष्य में बहुत मदद मिलेगी। शिक्षित महिलाओं को सभी प्रकार जी जानकरी होती है। शिक्षित महिलाओं को किसी कार्य के लिए सहारे की जरुरत नहीं होती है। भूमि में महिलाओं को अधिकार जरूर मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सन्नो से बातचीत की। सन्नो का कहना है कि महिलायें शिक्षित होंगी तभी नौकरी कर सकती है। राज्य सरकार ने बहुत सारी नौकरियाँ महिलाओं के लिए निकाली है। महिलायें शिक्षित होंगी तभी उन्हें सभी चीज़ो के बारे में जानकारी होगी और वो कनून का सहारा ले सकती है। शिक्षित महिलायें अपने अपने बच्चो और परिवार की अच्छी परवरिश कर सकती है। शिक्षित महिलाओं की इज़्ज़त समाज में बढ़ जाती है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बिट्टा से बातचीत की। बिट्टा का कहना है कि सभी महिलाओं को उनके अधिकार मिलने चाहिए। आज के समय में शिक्षा बहुत जरुरी है। घर की सारी जिम्मेदारियां औरते ही संभालती है। हिन्दू धर्म में औरतो को लक्ष्मी माना गया है, तो उन्हें अधिकारों से वंचित क्यों किया जाता है। पढ़ी लिखी महिलाओं का काम चल जाता है, लेकिन अनपढ़ महिलाओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विपासा से बातचीत की। विपासा का कहना है कि महिलाओं को उनके अधिकार मिलने चाहिए और समाज में शिक्षा भी बहुत जरुरी है। महिलायें परिवार को संभालती है, इसलिए भी उन्हें अधिकार मिलने चाहिए। पुरुषो को अपनी सोच बदलनी चाहिए और औरतो को भी अपने परिवार के बारे में सोचना चाहिए। पुरुष वर्ग औरतो को बाहर भेजने से डरता है। कुछ औरतो के वजह से सारी औरते भी बदनाम हो जाती है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मधु से बातचीत की। मधु का कहना है कि सबसे पहले महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है, महिलाये शिक्षित होंगी तभी जागरूकता फैलेगी। शिक्षित महिला अपने अधिकारों को जान पाएंगी। अधिकार पाकर महिलायें अपने लिए कुछ भी कर सकती है और आगे बढ़ेंगी। महिलायें कृषि कार्य करके अपने घर के लिए साग सब्जी ऊगा सकती और उससे बाज़ार में भी बेच सकती है, और मुनाफा काम सकती है। कृषि कार्य से अर्जित धन से महिलायें अपने और अपने परिवार के लिए कुछ भी कर सकती है।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राशिदा से बातचीत की। राशिदा का कहना है कि शिक्षित महिला भी कृषि कार्य अच्छे से कर सकती है और अनाज उगाकर अच्छा मुनाफा कमा सकती है। शिक्षित महिला आगे बढ़ सकती है, और अपने परिवार और अपने बच्चो का नाम रौशन कर सकती है। शिक्षित महिला अपने बच्चो को भी अच्छी शिक्षा दे सकती है। आज के समय में बेटा हो या बेटी दोनों को पढ़ना चाहिए। अपने बच्चो को शिक्षित करके आगे बढ़ाना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सोना से बातचीत की। सोना का कहना है कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिल जाये तो , वो पुरुषो से भी अच्छा कार्य करेंगी। महिलाओं को उनके अधिकार जरूर मिलना चाहिए और घर परिवार की ज़िम्मेदारी औरते ही संभालती है। औरतो को जब अधिकार दिए जाएंगे तभी वो , ज़िम्मेदारियों को समझ पाएंगी। मर्द जब बाहर कमाने जाते है, तो औरते ही घर को संभालती है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुचिता से बातचीत की। सुचिता का कहना है कि महिलाओं को सभी चीज़ में बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए। जितना अधिकार पुरुषो का होता है, उतना ही अधिकार अधिकार महिलाओं का भी होना चाहिए। औरते परिवार अच्छे से संभालती है, पर एक पुरुष के लिए ये मुश्किल हो जाता है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बडका से बातचीत की। बडका का कहना है कि महिलाओं को भूमि में अधिकार मिल जाये तो उनका जीवन और भी बेहतर हो सकता है। महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है। महिलाओं को अगर खेती बाड़ी से जोड़ा जाये तो, महिलायें कृषि कार्य करके अपना गुज़ारा कर सकती है और अपने परिवार की परवरिश अच्छे से कर सकती है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्राति से बातचीत की। प्राति का कहना है कि शिक्षा सबसे जरुरी है, बिना शिक्षा के कुछ नहीं हो सकता। महिलायें शिक्षित होंगी तभी अपने अधिकारों को जान पाएंगी। महिलायें शिक्षित होगी तभी उन्हे सारी जानकारी होगी। अशिक्षित होने के कारण महिलायें पिछड़ी रह जाती है। आज भी लोग ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को महत्व नहीं देते है।