उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बिट्टा से बातचीत की। बिट्टा का कहना है कि सभी महिलाओं को उनके अधिकार मिलने चाहिए। आज के समय में शिक्षा बहुत जरुरी है। घर की सारी जिम्मेदारियां औरते ही संभालती है। हिन्दू धर्म में औरतो को लक्ष्मी माना गया है, तो उन्हें अधिकारों से वंचित क्यों किया जाता है। पढ़ी लिखी महिलाओं का काम चल जाता है, लेकिन अनपढ़ महिलाओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है