उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से मनु सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही हैं की नारी का सम्मान करना एवं उसके हितो की रक्षा करना हमारे देश की सदियों पुरानी संस्कृति हैं। यह एक विडम्बना ही हैं कि भारतीय समाज में नारी की स्थिति अत्यंत विरोधाभासी रही हैं, एक ओर उन्हें शक्ति के रूप में प्रतिष्ठित किया गया है और दूसरी ओर उन्हें बेचारा अबला भी कहा जाता है। इन दोनों चरमपंथी धाराओं ने महिलाओं के स्वतंत्र विकास में बाधा डाली है। सदियों से भारतीय समाज में महिलाओं ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारतीय समाज उसी के बल पर खड़ा रहा है।