उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि समुद्र का जल स्तर बढ़ रहा है जो विश्व स्तर पर जलवायु परिवर्तन का एक प्रमुख कारण है। वार्मिंग के दौरान, ग्लेशियर की बर्फ पिघल जाती है और समुद्र का स्तर बढ़ जाता है, जिससे आस-पास के द्वीपों के डूबने का खतरा रहता है। उदाहरण के लिए, छोटे द्वीप देशों में रहने वाले लोग पहले से ही वैकल्पिक स्थलों की तलाश कर रहे हैं क्योंकि जलवायु परिवर्तन की अत्यधिक गर्मी के कारण ग्लेशियर पिघल जाते हैं, जिससे समुद्र के स्तर में महत्वपूर्ण वृद्धि होती है।