Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
नमस्कार , मै शमशेर आलमनगर हूँ , मऊ में साइकिल दौड का आयोजन किया जा रहा है जानकारी के अनुसार 26 जनवरी को जनपद के उपज़िला निर्बही अधिकारी मुकेश कुमार सभरवाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस , 26 जनवरी को जिला खेल कार्यालय में धवाजारोहण आयोजन के बाद , पासा से स्टेडियम तक जिला स्तर की खुली पुरुषों की साइकिल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा । प्रतियोगिता सुबह 9:30 बजे पासा से शुरू होगी और स्टेडियम में समापन होगा | इस प्रतियोगिता में मऊ जिले के किसी भी आयु वर्ग के बालक व पुरुष प्रतिभागी भाग ले सकते हैं ।
मोबाइलवाणी के मेरे सभी दोस्तों को नमस्कार , मैं शमशेर आलमनगर पंचायत कोठीजाफरपुर जिले से हूं , । मौसम विभाग के अनुसार , उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया गया है उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड के लिए मौसम विभाग ने बुधवार को रेड अलर्ट जारी किया उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों और राज्य के पूर्वी हिस्सों में कई स्थानों पर घने कोहरे की भी संभावना है ।
मोबाइल वाणी के मेरे सभी दोस्तों को नमस्कार , मैं शमशीर आलम गर पंचायत कोठी जाफरपुर जिला मऊ से हूं । जिले में युवा प्रतिभाओं को मॉडलिंग के क्षेत्र में एक नया आयाम प्रदान करने के लिए मउ मॉडल शो का आयोजन किया गया है । प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर युवाओं के विकास के लिए लगातार काम करते हैं , मऊ में पहली बार इस तरह का आयोजन युवा प्रतिभाओं के विकास के लिए लिया जा रहा है । एफ . ए . सी . एस . आई . की अध्यक्ष डॉ . एकता सिंह ने मंगलवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही । डॉ . संजय सिंह ने कहा कि यह मंच महानगरों में आयोजित किया जाएगा । इस तरह की प्रतियोगिताओं में छोटे जिलों की प्रतिभाओं को मंच नहीं मिलता है , इसलिए जनपद इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है । यह एक ऐतिहासिक घटना है ।
मोबाइलवाणी के सभी दोस्तों को नमस्कार , मैं शमशेर आलमनगर पंचायत कोठीजाफरपुर जिले से हूं , छात्रावास का निर्माण पूरा नहीं हो सका । माँगी गई रिपोर्ट के अनुसार , मऊ जिले के तीन प्रखंड क्षेत्रों में तीन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसरों में लड़कियों के छात्रावासों का निर्माण किया जा रहा है । इसे 2019 -20 में शुरू किया गया था , लेकिन धीमी गति से निर्माण कार्य के कारण , कार्यदाई संस्था केवल दो ब्लॉक क्षेत्र में काम पूरा कर पाया है । सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग से रिपोर्ट मांगी है । जिले के मोहम्मदाबाद गोहना रतनपुरा रानीपुर गप्पागंज घोसी में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 6 वीं से 8 वीं तक की बालिकाओं को शिक्षा दी जाती है
मोबाइलवाड़ी के सभी दोस्तों को नमस्कार , मैं शमशेर आलमनगर से बात कर रहा हूं । कस्बे और गांव से मिली जानकारी के अनुसार , सोमवार को अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूरा होते ही, शहर - गांव मर जयश्रीराम गूंज उठा । सुबह होते ही पूरा जिला खुशी से भर गया । शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थित मंदिरों में उपस्थिति में अनुष्ठान कार्यक्रम शुरू हुए । पूजा और रामधुन की प्रतिध्वनि के कारण पूरा जिला राम - मय रहा| प्रत्येक राम भक्त को पूरी तरह से राम में लीन देखा गया ,
मोबाइल वाणी के सभी दोस्तों को नमस्कार , जानकारी के अनुसार मैं पंचायत मुज़फ़्फ़रपुर जनपद से बोलने वाला शमशेर आलम नगर हूँ । मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना में सी . बी . एस . ई . द्वारा आयोजित सी . टी . ई . टी . परीक्षा में एक सॉल्वर को परीक्षा केंद्र में नकली प्रवेश पत्र के साथ पकड़ा गया है पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिय गया है
