मोबाइलवाणी के सभी दोस्तों को नमस्कार , मैं शमशेर आलमनगर पंचायत कोठीजाफरपुर जिले से हूं , छात्रावास का निर्माण पूरा नहीं हो सका । माँगी गई रिपोर्ट के अनुसार , मऊ जिले के तीन प्रखंड क्षेत्रों में तीन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसरों में लड़कियों के छात्रावासों का निर्माण किया जा रहा है । इसे 2019 -20 में शुरू किया गया था , लेकिन धीमी गति से निर्माण कार्य के कारण , कार्यदाई संस्था केवल दो ब्लॉक क्षेत्र में काम पूरा कर पाया है । सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग से रिपोर्ट मांगी है । जिले के मोहम्मदाबाद गोहना रतनपुरा रानीपुर गप्पागंज घोसी में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 6 वीं से 8 वीं तक की बालिकाओं को शिक्षा दी जाती है