पंद्रह साल पुरानी क्रिकेट प्रतियोगिता की परंपरा को युवाओ ने जीवित रखा| जहां पूरे देश में गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है , वहीं अमिलानगर पंचायत क्षेत्र में शांतानंद स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज मैदान ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया| आज 75वें गणतंत्र के अवसर पर युवाओं द्वारा एक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था । यह क्रिकेट प्रतियोगिता हमारे हर क्षेत्र की पारंपरिक प्रतियोगिता है । यह हर साल 26 जनवरी को आयोजित किया जाता है क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन इस अवसर पर किया जाता है , जिसमें युवाओं को यह संदेश दिया जाता है कि पढ़ाई के साथ - साथ खेल युवाओं में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए भी है । युवाओं में काफी उत्साह देखा गया । युवाओं को अपनी टीम के लिए क्रिकेट मैच जीतने के लिए अथक प्रयास करते देखा गया । प्रतियोगिता के आयोजक श्री प्रकाश कुमा ने कहा कि यह कार्यक्रम पंद्रह से बीस वर्षों पहले शुरू किया गया था