"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विशेषज्ञ अशोक झा जैविक खेती में यांत्रिक विधि से कीट एवं रोग नियंत्रण का अलग अलग पद्धति के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसकी पूरी जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

उत्तर प्रदेश राज्य के सिद्धार्थनगर जिला से राहुल गुप्ता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिला और पुरुष महिला और पुरुष शरीर,सोच और भिन्नता के कारण कभी समान नही हो सकते। कई जगहों पर नारी और पुरुष एक-दूसरे पर भारी पड़ते हैं।एक दूसरे का विकल्प हो या ना हो मगर पहले की अपेक्षा महिलाओं ने खुद को सशक्त और मजबूत किया है। लेकिन इसका अर्थ समानता नहीं है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तर प्रदेश राज्य के सिद्धार्थनगर जिला से राहुल गुप्ता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिला और पुरुष के बीच भेदभाव को समाप्त करना बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि आजकल दुनिया इस मामले में गलत दिशा में बढ़ रही है। पुरुष और महिला की अपनी -अपनी विशेषताएँ हैं। इन दोनों की असमानताएं ही इनका अस्तित्व है। भेदभाव को समाप्त करने का मतलब उनके अस्तित्व को मिटाने जैसा हो जाएगा। एक महिला कभी भी पुरुष नहीं बन सकती है और एक पुरुष कभी भी महिला नहीं बन सकता है।अगर कोशिश की जाए, तो यह प्रकृति के खिलाफ है। आजकल महिलाएं अपना अस्तित्व खत्म करने पर तुली हुई हैं। यह गलत है और भविष्य के लिए खतरनाक है। भारतीय संस्कृति में महिलाएं सम्माननीय थीं,हैं और हमेशा रहेंगी महिलाओं को सम्मान मिलना चाहिए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तर प्रदेश राज्य के सिद्धार्थनगर जिला से राहुल गुप्ता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भीषण गर्मी में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया है। लेकिन कुछ साल पहले इतनी गर्मी नहीं थी। पेड़-पौधों की अधिक कटाई के कारण तापमान अधिक बढ़ रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तर प्रदेश राज्य के सिद्धार्थनगर जिला से राहुल गुप्ता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि हमारे समाज में पुरुषों और महिलाओं के बीच भारी असमानता है और महिलाओं को भेदभाव का सामना करना पड़ता है। घर,बाहर और कार्यस्थल पर उनके साथ दोयम दर्जे का व्यवहार किया जाता है। महिलाओं ने साबित कर दिया कि अगर उन्हें उचित अवसर और सुविधाएं मिलती हैं, तो वे बहुत अच्छा काम करेंगी और नाम रौशन करेंगी। लेकिन आजादी के दशकों बाद भी महिलाओं को जो सम्मान मिलना चाहिए ,वो प्राप्त नही हो सका है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तरप्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से राहुल गुप्ता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि हमारे समाज में पुरुष व महिलाओं के बीच बहुत असमानताएं हैं और महिलाओं को भेदभाव का सामना करना पड़ता है। घर से लेकर बाहर और उनके कार्यस्थल पर दोहरे मानकों के साथ व्यवहार किया जाता है महिलाओं ने साबित कर दिया है कि अगर उन्हें सही अवसर और सुविधाएं प्रदान की जाएं तो वे पुरुषों की तुलना में अधिक काम करेंगी।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा किसान भाइयों को नींबू की फसल में सिंचाई प्रबंधन की जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

वर्तमान समय में विश्व भर में तंबाकू की खपत जिस तेजी से बढ़ रही है, उसे देखकर हैरानी होती है। तम्बाकू का न केवल शरीर और स्वास्थ्य पर विनाशकारी प्रभाव पड़ता है, बल्कि यह व्यक्ति के जीवन को भी पूरी तरह से बर्बाद कर देता है। तम्बाकू को मानव शरीर में होने वाली कई घातक बीमारियों का जनक भी कहा जा सकता है।विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाने के लिए हर साल एक अलग थीम होता है और इस बार का थीम है "बच्चों को तंबाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बचाना" है। तो साथियों आइये इस दिवस के अवसर पर हम सभी प्रण लें और विश्व को तम्बाकू के सेवन से मुक्त करने में अपना योगदान दें। धन्यवाद !!

उत्तरप्रदेश राज्य के सिद्धार्थनगर ज़िला से कृति सिंह ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि दुनिया भर में महिलाओं के अधिकारों के संबंध में मानवाधिकारों को बनाए रखने में अभी भी कई बाधाएं हैं। दुनिया में अभी भी एक भी ऐसा देश नहीं है जिसने पुरुषों और महिलाओं के लिए पूर्ण सामाजिक और आर्थिक समानता हासिल की हो। संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लैंगिक भेदभाव को समाप्त करने की बात कही है। ।