उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से अलोक श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शशि भाई से बातचीत की। शशि भाई का कहना है महिलाओं एवं बेटियों को उनका अधिकार मिले इसके लिए उन्हें शिक्षा की जरूरत है ,शिक्षित रहेंगी तो उन्हें अपने अधिकारों के बारे में पता रहेगा वे अपने अधिकार प्राप्त कर पायेंगी। इसके साथ ही उनका कहना है एक बेटी और एक बेटा हैं तो दोनों को संपत्ति का हिस्सा मिलना चाहिए दोनों एक समान हैं और दोनों की शादी में भी एक समान खर्चा होता है

बिहार के नवादा जिले के एक गांव में रहने वाली फगुनिया या फिर उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के किसी गांव में रहने वाली रूपवती के बारे में अंदाजा लगाइये, जिसके पास खुद के बारे में कोई निर्णय लेने की खास वज़ह नहीं देखती हैं। घर से बाहर से आने-जाने, काम काज, संपत्ति निर्माण करने या फिर राजनीतिक फैसले जैसे कि वोट डालने जैसे छोटे बड़े निर्णय भी वह अक्सर पति या पिता से पूछकर लेती हो? फगुनिया और रूपवती के लिए जरूरी क्या है? क्या कोई समाज महज दो-ढाई महिलाओं के उदाहरण देकर उनको कब तक बहलाता रहेगा? क्या यही दो-ढ़ाई महिलाएं फगुनिया और रूपवती जैसी दूसरी करोड़ों महिलाओं के बारे में भी कुछ सोचती हैं? जवाब इनके गुण और दोष के आधार पर तय किये जाते हैं।दोस्तों इस मसले पर आफ क्या सोचते हैं अपनी राय रिकॉर्ड करें .

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विकास चौधरी से बातचीत की। विकास चौधरी का कहना है महिलाओं को संपत्ति का अधिकार नहीं मिलना चाहिए क्योंकि पहले भी उन्हें अधिकार नहीं दिया जाता था तो अभी भी नहीं देना चाहिए। इससे भाई-बहन के रिश्ते में दरार पड़ सकती है.

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से आलोक श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अमन यादव से बातचीत की। अमन यादव का कहना है कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए। अपनी बेटी को संपत्ति में हिस्सा देने से उसके भाई को इस बात पर आपत्ति जरूर होगी। प्रचार -प्रसार के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया जा सकता है

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से आलोक श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ऐडवोकेट राहुल से बातचीत की। राहुल का कहना है कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। अपनी बेटी को संपत्ति में हिस्सा देने से उसके भाई को इस बात पर आपत्ति जरूर होगी। प्रचार प्रसार से माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया जा सकता है

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनेश से साक्षात्कार लिया। दिनेश ने बताया कि महिलाएं अपने पति से सम्पत्ति में अधिकार ले सकती हैं। पैतृक सम्पत्ति में वो अधिकार लेंगी तो भाई के साथ रिश्ता ख़राब हो जाएगा।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से रामप्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जीतू से साक्षात्कार लिया। जीतू ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार नही मिलना चाहिए। महिलाओं को ससुराल की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला लोक श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एडवोकेट शुभम से साक्षात्कार लिया। एडवोकेट शुभम ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए। भाइयों को इसमें एतराज नही होता चाहिए। सम्पत्ति बंटवारा को ले कर ख़राब मानसिकता के कारण परिवार में विवाद होता है। महिलाओं को घर - घर जा कर सम्पत्ति अधिकार के प्रति जागरूक करना चाहिए

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से आलोक श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रमोद से बातचीत की। प्रमोद का कहना है कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए। लड़की की शादी अगर हो गई है, तो भाई पैतृक समपत्ति में हिस्सा देने से भाई ऐतराज़ करेगा। अगर शादी नहीं हुई है तो ऐतराज़ नहीं करेगा। माता पिता बेटी की शादी में बहुत खर्च करते है और फिर भी उन्हें पैतृक सम्पति में हिस्सा दिया जाये , तो भाई नहीं मानेगा। शादी के बाद महिलाओं को हिस्सा नहीं मिलना चाहिए