उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सोमनाथ से साक्षात्कार लिया। सोमनाथ ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए, क्युकी वो भी एक ही माता पिता की संतान है। बेटियों का उनके ससुराल में भी हिस्सा होता ही है। आज के समय में बेटा और बेटी एक ही समान है
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सोनमती से साक्षात्कार लिया। सोनमती ने बताया कि पैतृक संपत्ति में बेटियों को अधिकार नहीं मिलना चाहिए, उनका अधिकार उनके ससुराल में होता है। बेटी और बेटा में कोई अंतर नहीं है, दोनों एक सामान है। बेटियाँ भी बेटो से कम नहीं है , आज के समय में बेटियाँ बेटो से आगे निकल रही है।
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से निशा से साक्षात्कार लिया। निशा ने बताया कि अगर मायके में भाई नहीं है, तो पैतृक संपत्ति में अधिकार मिल सकता है और अगर भाई है तो नहीं मिलना चाहिए। पैतृक संपत्ति के असली हकदार भाई ही होते है अगर बहन उसमे हिस्सा लेती है, तो इससे रिश्ते ख़राब होते है। बेटियां भी बेटो से कम नहीं है , इसलिए वो भी पैतृक संपत्ति पाने की हकदार है। बेटियों को भी अगर साथ मिले तो वो भी आगे बढ़ सकती है। भाई के रहते अगर बहन उसमे हिस्सा लेती है, तो इससे रिश्ते ख़राब होते है।
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से रामप्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पंचम से बातचीत की। पंचम का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिलना चाहिए, जब महिलाओं को अधिकार मिलेगा अभी वो सशक्त होंगी। आज का युग पूँजीवाद का युग है और आज के समय में महिला हो या पुरुष सभी को पूँजी की आवश्यकता होती है। अगर महिलाओं को समानता का अधिकार मिलता है , तो उन्हें भी संपत्ति का अधिकार मिलना चाहिए। क्युकी खेती किसानी में महिलाये जुडी रहती है, लेकिन उन्हें भूमि नहीं मिला पाता है
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनेश लाल से बातचीत की। दिनेश लाल का कहना है महिलाओं को उनके ससुराल की संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए। पैतृक संपत्ति में हिस्सा लेने से भाई बहन के रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पुरुष प्रधान समाज में, महिलाओं को संपत्ति का अधिकार देना है या नहीं, यह असमंजस की स्थिति बानी हुयी है। सरकार तो महिला और पुरूष दोनों को समान रूप से दर्जा देने की बात करती है लेकिन अक्सर यह देखा जाता है कि समाज में पुरुष प्रधान समाज महिलाओं को संपत्ति का अधिकार देने से पीछे हटता है जब महिलाओं के अधिकारों की बात आती है कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार दिया जाएगा तब पुरुष समाज महिलाओं को अधिकार देने की बात नहीं करता है, लेकिन इसके लिए महिलाओं को भी आगे आना चाहिए और एक जागरूकता अभियान चलाना चाहिए ताकि महिलाएं अपने अधिकारों के लिए लड़ सकें और शिक्षा में भी आगे आना चाहिए ।जब तक समाज शिक्षित नहीं होता, महिलाओं को अधिकारों की लड़ाई के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ सकता है, सरकार कानून बनाती है, लेकिन कानून का ठीक से पालन नहीं किया जाता है, जिसके कारण आज भी बहुत कुछ होता है।महिलाएं संपत्ति के अधिकारों में पीछे हैं, न केवल संपत्ति के अधिकारों में, बल्कि शिक्षा में भी वे पीछे हैं ।
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रोता से बातचीत की। श्रोता का कहना है कि महिलाओं को यदि पिता की संपत्ति में हिस्सा मिलता है तो उनके भाई को ससुराल में हिस्सा तो मिलेगा नहीं इसलिए बेटियों को हिस्सा देना सही नहीं है। बेटियों को हिस्सा मिलने से भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकता है
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवप्रकाश से बातचीत की। शिवप्रकाश का कहना है महिलाओं को संपत्ति का अधिकार दिया जाना चाहिए वे अपने घर शादी विवाह कर के चली जाए उन्हें पति के हिस्से में अधिकार मिलना चाहिए क्योंकि इससे भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकता है।
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनेश चौरसिया से बातचीत की। दिनेश चौरसिया का कहना है महिलाओं को संपत्ति का अधिकार जरूर देना चाहिए, उन्हें पुरुषो के बराबर ही अधिकार देना चाहिए। आज के समय में कोई भी महिला किसी पुरुष से कम नहीं है , वो हर क्षेत्र में पुरुषो के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चल रही है। अगर सरकार चाहती है तो महिलाओं को संपत्ति का अधिकार जरूर मिलना चाहिए। भाई बहन के बीच दरार नहीं आएगी , क्योकि अगर भाई अपन बहन को अधिकार देते है तो भाई की पत्नी भी अपने मायके में अपना अधिकार पाएगी। इस मामले में भाई बहन आपस में समझौता भी कर सकते है
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महबूब पठान से साक्षात्कार लिया। महबूब पठान ने बताया कि महिलाओं को भी संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए, लेकिन ये आपसी सामंजस्य के साथ होना चाहिए और कोई विवाद न पैदा हो। अधिकतर बहने ही नहीं चाहती की वो अपने भाई से हिस्सा ले, वो स्वयं नहीं लेना चाहती है। अगर महिला बिना विवाद के अधिकार लेना चाहती है, तो उन्हें हिस्सा मिलना चाहिए। इससे भाई बहन के रिश्ते में कोई दरार नहीं आएगी
