उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पवन त्रिपाठी से बातचीत की। पवन त्रिपाठी का कहना है कि जिस तरह बेटों को पिता की संपत्ति में अधिकार मिलता है उसी तरह बेटियों को भी पिता की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। क्योंकि दोनों ही पिता के संतान होते हैं। लड़की और लड़का दोनों समान हैं और समाज के दो पहिये हैं, अगर एक का विकास होता है और दूसरा का विकास नहीं होता है, तो समाज समृद्ध नहीं होगा। अगर समाज समृद्ध नहीं होगा, तो राष्ट्र का विकाश नहीं होगा।अगर बेटे-बेटी दोनों खुश होंगे तो परिवार खुश रहेगा और समाज का विकास होगा। इसलिए जिस तरह बेटों को पिता की संपत्ति विरासत में मिलती है बेटियों को भी मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बनारसी से साक्षात्कार लिया। बनारसी ने बताया कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिलना चाहिए। यदि पति अपने बहन को हिस्सा देंगे तो उन्हें भी तो किसी की बहन का हिस्सा मिलेगा। इससे भाई - बहन के रिश्ते में मिठास आएगा

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राम सजीवन से साक्षात्कार लिया। राम सजीवन ने बताया कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिलना चाहिए। ससुराल में दिक्कत होने पर महिला मायके में आसरा ले सकती है। सम्पत्ति बंटवारा को लेकर भाई - बहन के रिश्ते में खटास आ सकता है,लेकिन ऐसा होना नहीं चाहिए। भाई -बहन एक ही माता - पिता की संतान है इसलिए दोनों को हक़ भी बराबर मिलना चाहिए।

Transcript Unavailable.

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला आलोक श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विवेक सिंह से साक्षात्कार लिया।विवेक सिंह ने बताया कि महिलाओं को पुरुषों के बराबर अधिकार मिलना चाहिए। ताकि वो समाज में आगे बढ़ सकें। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। आज की महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं और उसका सही प्रयोग करती हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ग्रामीण से साक्षात्कार लिया। ग्रामीण ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार नही मिलना चाहिए। सम्पत्ति बंटवारा को लेकर भाई - बहन के रिश्ते में दरार आ सकता है

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला आलोक श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अमित कुमार से साक्षात्कार लिया।अमित कुमार ने बताया कि महिलाओं को पुरुषों के सामान अधिकार मिलना चाहिए। अधिकार लेने के लिए महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पत्रकार ए. के . मिश्रा से साक्षात्कार लिया। ए. के . मिश्रा ने बताया कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिलना चाहिए। सरकार की मंशा के अनुकूल काम करना चाहिए। अगर बेटा सम्पत्ति का अधिकारी हो सकता है तो बेटी भी हो सकती है। अधिकार मिलने से महिला सशक्त होंगी और उनके अधिकार , कर्तव्य एवं दायित्यों के बारे में जानकारी होगी। सम्पत्ति बंटवारा को लेकर भाई - बहन के रिश्ते में दरार आ सकता है

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला अलोक श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सरस्वती चन्द्रा से साक्षात्कार लिया। सरस्वती चन्द्रा ने बताया कि महिलाओं को सामाजिक और व्यक्तिगत रूप से पैतृक संपत्ति में अधिकार जरूर मिलना चाहिए। शिक्षित महिलाएं अपना अधिकार ले सकती हैं। पहले की महिला और अभी की महिला में जमीन आसमान का अंतर आ गया है। पहले अधिकतर महिलाएं अशिक्षित हुआ करती थीं अब महिलाएं पढ़ाई कर रही हैं। कभी वो पल्लू कर के चला करती थीं,अब बिना पल्लू के चलती हैं। समाज में बदलाव आ रहा है। जागरूक पुरुष महिलाओं को सपोर्ट कर रहे हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजमती से साक्षात्कार लिया। राजमती ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाओं को लाभ होगा। सम्पत्ति बंटवारा को लेकर भाई - बहन के रिश्ते में दरार नही आएगी। अगर रिश्ते में दरार होना होगा तो कभी भी हो जाएगा