उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिला सम्पत्ति अधिकार के बारे में क्षेत्र के लोगों की अलग - अलग राय सामने आ रही है।जहां कुछ महिलाओं का कहना है कि सम्पत्ति अधिकार लेने से भाई - बहन के रिश्तों में दरार आ जाएगा।वहीं कुछ महिलाएं अपनी इच्छा से सम्पत्ति का अधिकार नही लेना चाहती हैं।समाज में कुछ महिलाएं सम्पत्ति में अधिकार लेने के पक्ष में हैं। इनके अनुसार जब महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार मिलेगा,तब ही उनको समानता का अधिकार मिलेगा।
