उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि लोगों के अनुसार महिला समपत्ति अधिकार के बारे में जो मोबाइल वाणी पर प्रसारित किया जा रहा है,वो सुनने योग्य है।लेकिन महिलाओं को अपने हक की लड़ाई के लिए आगे आना चाहिए। महिलाओं का कहना है कि ग्राम पंचायतों में यदि जागरूकता अभियान चलाया जाता तो काफी अच्छा होता, क्योंकि महिलाएं अपने अधिकारों के बारे में नहीं जानती हैं।एक महिला गठित टीम बनाई जाए और महिलाओं को जमीनी हकीकत से अवगत कराना चाहिए