उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से केसी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि लोगों को समान अधिकार मिलना चाहिए। महिला और पुरुष में भेद भाव नहीं होना चाहिए। भूमि पर अधिकार के मामले में महिलायें बहुत पीछे हैं। महिलाओं को जागरूक होना चाहिए। अगर महिला जागरूक नहीं होंगी तो वह अपने अधिकारों से वंचित रह जाएँगी।महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। अशिक्षा के कारण भी महिला अपने अधिकारों से वंचित रह जाती हैं
