उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार देना उचित है या नहीं है इसको लेकर,क्षेत्र के लोगों की अलग - अलग राय सामने आ रही है।कुछ लोगों का कहना है की महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार देना जरूरी है।तो कुछ महिलाएं ही संपत्ति के अधिकार लेने से कतराती नजर आती हैं।ये महिलाएं अपने पैतृक संपत्ति में नहीं,बल्कि पति की सम्पत्ति में अपना हक चाहती हैं। लेकिन सरकार कहती है कि महिलाओं को समानता का अधिकार दिया गया है और समानता का अधिकार तब मिलेगा जब महिलाएं सम्पत्ति का अधिकार प्राप्त करेंगी।
