उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि सरकार द्वारा महिलाओं को संपत्ति में अधिकार देने के लिए जगह जगह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को यह बताया जा रहा है कि महिलाओं का स्तर पुरुषों के समान बढ़ रहा है। जब तक महिलाओं को संपत्ति का अधिकार नहीं मिलेगा तब तक महिलाएं पुरुष के समान समानता का अधिकार नहीं प्राप्त कर सकती हैं। महिलाओं को समानता का अधिकार मिलना चाहिए। इसलिए जागरूकता अभियान चलाना चाहिए ताकि महिला जागरूक हो सके और अपने हक़ के लिए लड़ाई लड़ सके
