उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहाँ ज्यादातर महिलाएं किसानी में लगी हुए हैं। लेकिन उन्हें संपत्ति का अधिकार नहीं दिया जाता है। सरकार तो महिला और पुरुष की समानता का अधिकार देने की बात करती है।परन्तु समाज में अभी भी महिलाएं पीछे हैं। जागरूकता की कमी और अशिक्षा महिलाओं को समाज में आगे नही बढ़ने देती है।साथ ही वो अपने अधिकार से वंचित रह जाती हैं।सर्वे के दौरान महिलाओं का कहना था कि जब-तक उनको संपति का अधिकार नहीं दिया जाएगा तब-तक बराबरी का दर्जा कैसे प्राप्त होगा ?वहीं कुछ लोगों के अनुसार सम्पत्ति का अधिकार देने से महिला और पुरुष में वैमनस्यता पैदा होगी।
