उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सम्पत्ति का अधिकार देना जरूरी है। इसके लिए महिलाओं को भी जागरूक करना जरुरी है।महिलाएं शिक्षित होंगी तभी अपने अधिकारों के लिए लड़ पाएंगी।ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर महिलाएं अशिक्षित हैं और वो खेतों में कार्य करती हैं।लेकिन उन्हें अपने अधिकारों के बारे में जानकारी नहीं है। इस कारण वे अपने अधिकारों से वंचित हैं। महिलाओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाना होगा।