उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से मनोज कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को संपत्ति में अधिकार देना ठीक रहेगा।अगर किसी महिला को संपत्ति में अधिकार मिल जाता है तो, उनका आत्मविश्वास बढ़ जाएगा। महिला सशक्तिकरण में एक योगदान हो होगा। महिला स्लंबी होंगी और अपना तथा अपने बच्चों का अच्छा विकास करेंगी। किसी पे आश्रित नहीं होंगी तथा उनकी आर्थिक आजादी के तरफ अच्छा कदम होगा। वो अपने फैसले खुद ले पाएंगी और अपने बच्चों का विकास करेंगी। बच्चों के विकास के साथ महिलाओं और समाज का विकास भी होगा। समाज का विकास होगा तो देश का विकास होगा। इसीलिए महिलाओं को समपत्ति में अधिकार देना चाहिए।यह आज के समय की मांग है