उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भारत में महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार है।पिता की सम्पत्ति में बेटे के बराबर बेटी का भी हक़ है।विधवा को भी सम्पत्ति का अधिकार मिलना चाहिए।महिलाओं के लिए सरकार ने प्रावधान किया है, लेकिन सही तरीके से क्रियान्वयन नहीं हो पाता है।इस वजह से महिलाएं आज समाज में पिछड़ी हुई हैं। जबकि समाज में उन्हें बराबरी का हिस्सा माना जाता है। सम्पत्ति के अधिकार के प्रति महिलाओं में जागरूकता का अभाव भी है
