उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार दिया जाए या ना दिया जाए इस पर लोगों की अलग अलग राय आ रही है।कुछ लोगों का कहना है कि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार मिलेगा तो वो आत्मनिर्भर बनेंगी और उनका विकास होगा। लेकिन कुछ लोगों का वही मानना है की महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार ना दिया जाए। क्योंकि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार दिया जाएगा तो भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकता है।
